हर साल फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन का त्योहार मनाया जाता है। वहीं उसके अगले दिन चैत्र माह की प्रतिपदा तिथि के दिन लोग रंगोत्सव मनाते हैं। आप सभी जानते ही होंगे होली उत्साह और प्रेम के साथ मनाया जाने वाला पर्व है और होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में होली से 8 दिन पहले होलाष्टक लग जाते हैं जिस दौरान कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित माना जाता है। अब इस समय होली की तारीख को लेकर अधिकतर लोग असमंजस में हैं, तो आइए जानते हैं होलिका दहन और होली की सही तिथि और मुहूर्त के बारे में- 
17 या 18 किस दिन मनाई जाएगी होली- आप सभी को बता दें कि होलिका दहन फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को होता है ऐसे में इस साल पूर्णिमा तिथि 17 मार्च को पड़ रही हैं तो होलिका दहन 17 मार्च 2022 को है। इसी के साथ उसके अगले दिन चैत्र मास की प्रतिपदा तिथि को रंग वाली होली खेली जाती है। इसका मतलब है कि इस साल होली 18 मार्च 2022 को खेली जाएगी।
होलिका दहन की पूजा के लिए समय– पूर्णिमा तिथि 17 मार्च 2022 को दोपहर 1 बजकर 29 मिनट से शुरू होकर 18 मार्च दोपहर 12 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, होलिका दहन का मुहूर्त 17 मार्च को रात 9 बजकर 20 मिनट से देर रात 10 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। इसका मतलबा है होलिका दहन के लिए करीब 1 घंटा 10 मिनट का समय मिलेगा।
The Blat Hindi News & Information Website