हजारों किलोमीटर दूर जाकर खिलाडियों ने बढाया देश का मान: अनुराग ठाकुर

मेरठ । मेरठ में पैरा खिलाडियों के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि उप्र सरकार का टोक्यो पैरा ओलंपिक में पदक जीतने वाले और भाग लेने वाले उप्र के खिलाड़ियों को सम्मानित करने का निर्णय अत्यंत सराहनीय है।

राज्य में खेलों को बढावा देने से उप्र से भविष्य में और खिलाडी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पताका फहराएंगे।

केंद्रीय युवा एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि दिव्यांग खिलाड़ियों ने हजारों किलोमीटर दूर जाकर टोक्यो में भारत का मान बढाया। ओलंपिक जाने वाले सात खिलाडी पश्चिम उत्तर प्रदेश के है। मेरठ में खेल विवि की घोषणा करके मुख्यमंत्री ने सराहनीय कार्य किया है। पहले मेरठ में भय का वातावरण था, लेकिन योगी आदित्यनाथ ने सब खत्म कर दिया। अपराध के खिलाफ में जीरो टोलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। अपराधियों ने उत्तर प्रदेश छोड दिया है।अब उत्तर प्रदेश प्रगति पथ पर दौड रहा है। मेरठ में लगी खेल उत्पाद प्रदर्शनी इसका उदाहरण है। इसमें सभी कंपनियों के उत्पाद लगे हैं। ये आत्मनिर्भर भारत की तस्वीर है और इससे मेरठ आगे जाने के लिए तैयार है। मेरठ में खेल विवि बनने पर उत्तर प्रदेश के सभी जिलों को सुविधा मिलेगी। खेल विवि देश के वरदान साबित होगा। कोरोना के समय भी सरकार ने खिलाडियों को अभ्यास आदि की सुविधाएं दी तो 19 पदक आ गए। केंद्रीय खेल मंत्री ने कहा कि उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शानदार कार्य कर रह हैं। कोरोना काल में भी उन्होंने माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाकर लोगों को इस भयानक बीमारी से बचाया।

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र सिंह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने खिलाड़ियों को सम्मानित करने का सराहनीय कदम उठाया है। इससे देशभर के दिव्यांग खिलाड़ियों में आत्मविश्वास बढ़ेगा, जो ओलंपिक में ज्यादा पदक दिलाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने के नेतृत्व में खिलाड़ियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। देश के प्रत्येक हिस्से में स्टेडियम बनाए जा रहे हैं। ग्वालियर में दिव्यांगों के लिए स्टेडियम बन रहा है। जिसमें दिव्यांगों के लिए अलग-अलग कोर्ट होंगे और विदेशी कोच होंगे।

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजय बालियान ने कहा कि मेरठ में खेल विवि का निर्माण होने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश हरियाणा को टक्कर देगा। उत्तर प्रदेश में कभी खिलाड़ियों का सम्मान नही हुआ। जबकि आज दूसरे प्रदेशों के खिलाड़ियों को भी उत्तर प्रदेश में सम्मान दिया जा रहा है। आगे चलकर उत्तर प्रदेश भी खेलो में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Check Also

पितृ पक्ष का प्रारंभ बुधवार से, सर्व पितृ अमावस्या दाे अक्टूबर को

मुरादाबाद । श्री सत्य शिव एवं शनि मंदिर आवास विकास सिविल लाइन के महंत पंडित …