उत्तर प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष पद के लिये मतदान शुरू

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में उपाध्यक्ष पद के लिए सोमवार को मतदान शुरू हो गया। लगभग 11.45 बजे शुरू हुआ मतदान दोपहर तीन बजे तक चलेगा,इसके बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। मतदान शुरू होने से पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने संसदीय परंपरा को तोड़ने का आरोप लगाते हुये सदन से बहिर्गमन किया। विधानसभा में बसपा के 16 विधायक हैं। कांग्रेस ने भी चुनाव प्रक्रिया का बहिष्कार करने का फैसला किया है, और उसके पास सात विधायक हैं। सत्तारूढ़ खेमे में विधायकों की भारी संख्या को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समर्थित समाजवादी पार्टी (सपा) के बागी उम्मीदवार नितिन अग्रवाल की जीत तय मानी जा रही है।वहीं चुनाव में दूसरे उम्मीदवार सपा के नरेंद्र सिंह वर्मा हैं। वर्तमान में, 403 सदस्यीय राज्य विधानसभा में भाजपा के 304 विधायक हैं और समाजवादी पार्टी के पास 49 विधायक हैं। भाजपा की सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) के 9 विधायक हैं। यह चुनाव 2022 के विधानसभा चुनावों से कुछ महीने पहले हो रहा है। परंपराओं के अनुसार, प्रमुख विपक्षी दल के एक विधायक को विधानसभा का उपाध्यक्ष बनाया जाता है। राज्य विधानसभा के अंतिम उपाध्यक्ष भाजपा के राजेश अग्रवाल थे, जो 2004 में निर्विरोध चुने गए थे।

 

 

 

Check Also

लाखों के गहनों की शौकीन हैं सपा अध्यक्ष की पत्नी

उत्तर प्रदेश : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश …