भाजपा युवा मोर्चा महानगर प्रयागराज के पदाधिकारी घोषित

 

प्रयागराज । भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने बुधवार को पार्टी जिला कार्यालय में भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा की। भाजपाइयों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।

मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि चयनित किए गए पदाधिकारियों में अध्यक्ष रोहित कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष देवेंद्र शुक्ला, यस कौशल, आशीष कुमार, मनीष सिंह, सचिन मिश्रा, बचपन गुप्ता हैं। महामंत्री श्याम प्रकाश पांडेय व अमित गुप्ता, मंत्री अक्षय कुमार, पंकज शुक्ला, मोनू सोनकर, ऋषभ टंडन, पवन राष्ट्रवादी, सुमित मिश्रा, कोषाध्यक्ष शुभम अग्रहरी, कार्यालय मंत्री शशांक शेखर सिंह, मीडिया प्रभारी शुभम बाला, सोशल मीडिया प्रभारी सौरभ मेहता बने हैं। कार्यकारिणी सदस्य में रोहित सोनकर, विक्रांत शुक्ला, अभिनव चौधरी, सौरभ सिंह पटेल, सागर पांडे, रोहित कनौजिया, मयंक श्रीवास्तव, विकल्प श्रीवास्तव, तन्मय उपाध्याय, मैवीश आजमी, अनुज केसरवानी, आकाशदीप सिंह मनोनीत किए गए।

मनोनीत किए गए पदाधिकारियों को बधाई देने वालों में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, कमलेश गौतम, भाजपा महानगर के गणेश केसरवानी, कुंज बिहारी मिश्रा, देवेश सिंह, वरुण केसरवानी, राजेश केसरवानी, रमेश पासी, विवेक अग्रवाल, राजू पाठक, गिरजेश मिश्रा, राघवेंद्र सिंह, राजन शुक्ला, सुभाष वैश्य एवं भाजपा के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।

Check Also

सुलतानपुर:पिता-पुत्र को जमीन के विवाद में पीटा

कादीपुर/सुलतानपुर । जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में पिता पुत्र को गंभीर चोटें आई। …