MP के उज्जैन में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, राजद्रोह के आरोप में चार गिरफ्तार

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के गीता कॉलोनी इलाके से हाल ही में एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल यहाँ बीते गुरुवार रात लोगों की भीड़ ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए हैं। मिली जानकारी के तहत इस मामले में देश विरोधी नारे लगाए जाने के बाद पुलिस ने चार लोगों को राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है। जी दरअसल बीती रात थाना जीवाजीगंज क्षेत्र के गीता कॉलोनी में मोर्रहम को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था और इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।

इसी बीच इकठ्ठा हुए लोगों की भीड़ में कुछ असामाजिक तत्वों ने देश विरोधी नारे लगाना शुरू कर दिया। जैसे ही इस बारे में पुलिस को जानकारी मिली वैसे ही पुलिस एक्शन मोड में आ गई। बीते कल रात को ही पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है उनके पास घटनास्थल का पाकिस्तान समर्थक नारेबाजी का वीडियो भी मौजूद है। पुलिस अब उस वीडियो की जांच कर रही है। फिलहाइस समय पुलिस इस पूरे मामले में संदिग्धों से लगातार पूछताछ कर रही है। अब लोगों की भीड़ के पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जाने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस घटना का पुरजोर विरोध किया है। हाल ही में CM ने कहा, ‘इस तरह की तालिबानी मानसिकता किसी भी हालत में बर्दाशत नहीं की जाएगी।’

इसके आलावा CM ने यह भी कहा कि ‘मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि उज्जैन में जो घटना हुई है उसमें हमने सख्त स्टैंड लिया है।‌ लोग गिरफ्तार किए गए हैं। इस तरह की तालिबानी मानसिकता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो आवश्यक कदम हैं, वह सब उठाए जाएंगे।’ आगे यह भी कहा गया कि- ‘भारत का हर नागरिक देशभक्त है। अफवाहों को छोड़ दें। जो तालिबानी मानसिकता का समर्थन करेगा। राष्ट्र विरोधी गतिविधि करने का प्रयास करेगा, उसको कुचल दिया जाएगा।’

Check Also

इंस्टाग्राम पर नाम बदल कर किया किशोरी से दोस्ती फिर किया दुष्कर्म

•आरोपित ने अपने साथी दोस्त के साथ मिलकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और वीडियो …