Kanpur News: यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के डीओ–1 कार्यालय में नव वर्ष का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर कार्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और केक काटकर नव वर्ष का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अर्पित लूथरा रहे, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन की शोभा और बढ़ गई।

कार्यक्रम में पंकज कुमार सक्सेना, किंशुक श्रीवास्तव, विपिन कुमार, राजेश निगम एवं मनोज कुमार,हरि शंकर, एस.एस. तिवारी सहित कार्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं और आपसी सहयोग व सौहार्द का संदेश दिया।

मुख्य अतिथि अर्पित लूथरा ने कंपनी की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया
मुख्य अतिथि अर्पित लूथरा ने अपने संबोधन में कहा कि नव वर्ष नई उम्मीदों, नई योजनाओं और नई चुनौतियों का प्रतीक है। उन्होंने कर्मचारियों से ईमानदारी, समर्पण और टीम भावना के साथ कार्य करते हुए कंपनी की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान बीते वर्ष की उपलब्धियों पर भी चर्चा की गई। आयोजन का समापन प्रसन्नता और सकारात्मक वातावरण के साथ हुआ।