पढ़ाई बीच में छोड़ अभिनय की दुनिया में उतरे थे अभिषेक,

बॉलीवुड में अभिषेक बच्चन ने बच्चन फैमिली के इतर अपनी एक अलग पहचान भी बना ली है। हालांकि उन्होंने अपने पिता अमिताभ बच्चन की छाया में अपने फिल्मी कैरियर को प्रारम्भ किया। अमिताभ बच्चन का पुत्र होने के कारण से जहाँ उन्हें अच्छी फ़िल्में मिलने लगीं वहीं दूसरी ओर उनकी तुलना अमिताभ से होने लगी। अपने प्रारम्भिक समय में उनके कुछ विशेष सफलता नहीं मिली और उनकी कुछ फ़िल्में असफल रही, परन्तु धीरे-धीरे उन्होंने फिल्मी जगत में अपनी अलग छवि बना ली। फ़िल्म ‘सरकार’, ‘युवा’, ‘बंटी और बबली’ से उन्होंने अपने अभिनय कौशल का भी प्रमाण दे दिया।

अभिषेक का शुरुआती परिचय

महाराष्ट्र के बम्बई में अभिषेक बच्चन का जन्म 5 फ़रवरी, 1976 को हुआ था। उनके पिता सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और माता प्रसिद्ध अभिनेत्री जया बच्चन हैं। उनकी एक बहन है श्वेता, जो उद्योगपति निखिल नंदा से विवाहित है। तो वहीं, उनके दादा हरिवंश राय बच्चन भी हिंदी साहित्य के जाने माने कवि रहे हैं। अभिषेक ने अपनी स्कूली शिक्षा ‘जमनाबाई नर्सरी स्कूल’, ‘बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल’ और दिल्ली के ‘मॉडर्न स्कूल’ से की। स्कूल ख़त्म करने के बाद उन्होंने ‘ऐग्लों कॉलेज’ में दाखिला लिया। अभिनेता बनने के लिए उन्होंने अपनी पढाई बीच में ही छोड़ दी।

मिस वर्ल्ड’ ऐश्वर्या राय से की शादी

उन्होंने ‘करिश्मा कपूर’ के साथ 2002 में अपने पिता अमिताभ बच्चन के 60वें जन्मदिन पर अपनी सगाई की घोषणा की, हालांकि 2003 में बिना कोई कारण बताये दोनों परिवारों ने यह सगाई तोड़ दी। इसके बाद 14 जनवरी 2007 को उन्होंने 1994 की ‘मिस वर्ल्ड’ ऐश्वर्या राय के साथ अपनी सगाई की घोषणा की और 20 अप्रैल 2007 को दोनों विवाह बंधन में बंध गए। वह एक पुत्री आराध्या के पिता भी हैं। जिसका जन्म मुंबई के सेवन हिल्स अस्पताल में हुआ।

मिला-जुला रहा फिल्मी सफर

बच्चन खानदान के वारिस अभिषेक ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म रिफ्यूजी से की थी जो मध्यम रूप से सफल फिल्म थी, जिसमें करीना कपूर भी थीं। जिसके बाद लगभग चार वर्षों तक उन्होंने कुछ फिल्मों में अभिनय किया जो ज्यादा सफल नहीं रहीं। 2004 में, उन्होंने फिल्म धूम में अभिनय किया जो उनके करियर की पहली हिट फिल्म थी। इसके तुरंत बाद 2005 में उन्होंने बंटी और बबली, सरकार, दस और ब्लफमास्टर जैसी लगातार चार हिट फिल्में दीं।

उसी साल बाद में वे फिर धूम 2 में दिखे जो काफी सफल रही। 2007 में उन्होंने गुरु फिल्म में काम किया जो फिर से एक बड़ी सफलता थी और उनकी पहली सोलो हिट थी। उसी साल जून 2007 में उनकी अगली फिल्म झूम बराबर झूम रिलीज हुई जो भारत में असफल रही, लेकिन विदेशी बाजार में सफल रही। 2008 में अभिषेक निर्माता बन गए। उनकी पहली निर्मित फिल्म पा थी। वे फिल्म के मुख्य अभिनेता और निर्माता थे।

उन्होंने उसके बाद 2010 में अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ रावण फिल्म में अभिनय किया जो भारत में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। उनकी अगली फिल्म बोल बच्चन थी जो 2012 में रिलीज हुई थी। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर हिट रही और पहले सप्ताह में 66.81 करोड़ रुपये जमा किए।

Check Also

एक साथ नजर आए Kareena Kapoor और Shahid Kapoor,

शाहिद कपूर और अभिनेत्री करीना कपूर खान लंबे समय के बाद मंच साझा करते नजर …