दिल्ली नगर निगम स्थाई समिति के मसले पर भाजपा नेता सचदेवा का केजरीवाल से सवाल

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली नगर निगम स्थाई समिति के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी (आआपा) और आआपा संयोजक अरविंद केजरीवाल से सवाल पूछा है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल दिल्ली की जनता को बताएं कि वह दिल्ली नगर निगम की स्थाई समिति का गठन क्यों नहीं होने दे रहे?

वीरेंद्र सचदेवा ने इस संबंध में एक्स हैंडल पर वीडियो अपलोड किया है। इसमें सचदेवा ने कहा किं नगर निगम की स्थायी समिति का गठन होने से ही दिल्ली के रुके हुए विकास कार्य शुरू हो सकते हैं। जब से दिल्ली नगर निगम में आआपा का शासन आया है, तब से राजधानी में सफाई व्यवस्था ठप है। लोग गंदगी से परेशान हैं।सड़कें टूटी हैं।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी कोर्ट के आदेश को न मानकर दिल्ली की जनता को धोखा दे रही है । उल्लेखनीय है कि दिल्ली नगर निगम की स्थाई समिति में 18 सदस्य होते हैं। इसमें नौ भारतीय जनता पार्टी के हैं और सात आम आदमी पार्टी के। एक सदस्य के लिए चुनाव होना है। सचदेवा का कहना है कि उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने निगम आयुक्त को एमसीडी की स्थायी समिति की इस सीट के लिए शुक्रवार को चुनाव कराने का निर्देश दिया था।

Check Also

विदेशी मुद्रा विनिमय के लिए यूनिफॉर्म बैंकिंग कोड की मांग पर विचार करे केंद्र : हाई कोर्ट

नई दिल्ली । दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया है कि वो …