उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस के मंत्रालय स्थित कार्यालय में अज्ञात महिला ने की तोड़फोड़

मुंबई । महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस के मंत्रालय स्थित कार्यालय में एक अज्ञात महिला ने तोड़फोड़ की। मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर मामले की छानबीन कर रही है। अभी तक तोड़फोड़ करने वाली महिला का सुराग पुलिस को नहीं मिल सका है। इस घटना के बाद मंत्रालय की सुरक्षा को लेकर सवालिया निशान लगने लगे हैं।

मंत्रालय के सीसीटीवी के अनुसार अज्ञात महिला गुरुवार की शाम को सचिव गेट से मंत्रालय में दाखिल हुई थी। इसके बाद महिला ने मंत्रालय के छठवीं मंजिल पर उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस के कार्यालय में जाकर तोड़फोड़ की। इसके बाद महिला ने नारेबाजी भी की और कार्यालय में लगी देवेंद्र फड़णवीस की नेमप्लेट भी उखाड़ दी। इसके बाद महिला मंत्रालय से चली गई। हालांकि, मंत्रालय में तोड़फोड़ की पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन की टीम तोड़फोड़ करने वाली महिला की तलाश में जुट गई है।

Check Also

पर्वतारोही Bharath Thammineni ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, 8000 मीटर ऊंची 9 चोटियों पर चढ़ने वाले बने पहले भारतीय

पर्वतारोही भरत थम्मिनेनी ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। भरत मंगलवार को छठे सबसे …