कानपुर के कांग्रेस नेता अजय कपूर बीजेपी में होंगे शामिल

कानपुर,ब्यूरो।  उत्तर प्रदेश की राजनीतिक गलियारों में इस समय काफ़ी हलचल देखने को मिल रहीं हैं जहां एक ओर कई अन्य पार्टी के नेता बीजेपी में शामिल हों रहें तो कुछ का पार्टी से पत्ता कटने की तैयारी हैं। वहीं इस समय कानपुर जनपद में कांग्रेस पार्टी से तीन बार गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके अजय कपूर आज बीजेपी में शामिल हों सकते हैं। वहीं सूत्रों की मानें तो अजय कपूर को बीजेपी में शामिल करवाने का सबसे बड़ा योगदान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महान का हैं। उन्होंने कई बार दिल्ली बीजेपी कार्यालय जाकर अजय कपूर को बीजेपी में शामिल करने को कहा था।

 

 

उन्होंने इसके लिए राजनाथ सिंह से भी बातचीत की थीं। बताया जा जाता हैं कि अजय कपूर सतीश महाना के बहुत करीबी भी हैं। जिसके बारे में कानपुर जनपद में हमेशा चर्चा रहती हैं। 

अजय कपूर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स की बायो से कांग्रेस का निशान हटा दिया है। हालांकि उन्होंने कुछ देर पहले ही एक्स पर अपना एक पोस्ट भी शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपने नाम के साथ कांग्रेस को जोड़ रखा है।

वहीं बताया जा रहा हैं। अजय आज 11:30 बीजेपी में शामिल हों जाएंगे। वहीं अजय कई दिनों से दिल्ली में मौजूद हैं। 

(खबर लिखें जानें तक की अपडेट)

Check Also

यूपी से तीन साल में खत्म कर देंगे गरीबी,

महाराजगंज । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर महाराजगंज …

05:50