लखनऊ। लोकसभा चुनाव नजदीक हैं। ऐसे में सभी पार्टियां विभिन्न जातियों और धर्मों को साधने में जुट गई हैं। इसी कड़ी में सपा ने भी लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को आज सपा कार्यालय में ब्राह्मण महापंचायत होने जा रही है। इस महापंचायत में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी शामिल होंगे। ब्राह्मण महापंचायत कार्यक्रम में ब्राह्मणों के स्वाभिमान, सम्मान और हक को लेकर चर्चा की जाएगी।
आपको बता दें कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव यादव और मुस्लिम वोटों के साथ ब्राह्मणों को भी अपने पाले में करना चाहते हैं। इसी कड़ी में सपा ये कवायद कर रही है। यूपी में करीब 10 प्रतिशत ब्राह्मण वोट है, माना जाता है कि ज्यादातर ब्राह्मणों का वोट बीजेपी के खाते में जाता है
The Blat Hindi News & Information Website