कानपुर में अगले हफ्ते से बढ़ेगी ठंड….

कानपुर:-  मौसम विभाग की ओर से गुरुवार रात इस मौसम की सबसे सर्द रात दर्ज की गई। सीएसए विवि में गुरुवार रात का पारा 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले बुधवार रात को पारा 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। विभाग के वैज्ञानिकों ने संभावना जताई कि अगले सप्ताह शहर में ठंड बढ़ सकती है।

नवंबर महीने की रातों में सर्दियां बढ़ गई हैं। सीएसए के मौसम वैज्ञानिकों ने शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। उधर बीती गुरुवार रात का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा था। इसी तरह अधिकतम आद्रता 96 फीसदी व न्यूनतम आद्रता 66 फीसदी दर्ज की गई। विभाग की ओर से आने वाले दिनों में मौसम में ठंड बढ़ने का अनुमान लगाया गया है।

सीएसए विवि के मौसम वैज्ञानिक एसएन सुनील पांडे ने बताया कि अगले सप्ताह बुधवार तक आसमान साफ रहने से बारिश की कोई संभावना नहीं है। इसके अलावा मौसम में रात में ठंड बढ़ेगी। सुबह हल्का कोहरा होने की भी आशंका है।

Check Also

Kanpur: सब्जी विक्रेता आत्महत्या मामले पर मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, गिरफ्तारी के दिए निर्देश

•चकरपुर मंडी चौकी प्रभारी सत्येंद्र कुमार यादव व सिपाही अजय यादव मृतक सुनील से वसूली …