लखनऊ: दरोगा ने खुद को मारी गोली, मौत

द ब्लाट न्यूज़ राजधानी के महानगर थानाक्षेत्र में एक दरोगा ने खुद को सर्विस रिवाल्वर से गोली मार ली। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। दरोगा ने क्यों सुसाइड किया। इसके बारे में पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। दरोगा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। वे मूलरूप से कन्नौज जनपद के तिर्वा के सिल्सरा गांव के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि दरोगा ने रात में सुसाइड करने से पहले अपने साले को आखिरी फोन करके कहा कि अंतिम संस्कार की तैयारी करो।

धु्रव कुमार पुत्र ज्ञान सिंह यादव निवासी ग्राम तिलसरा पोस्ट रामपुर जनपद कन्नौज हाल पता प्लाट नंबर 41 रामपुरम श्यामनगर जनपद कानपुर ने थाना महानगर पर सूचना दिया कि उसके पिता ज्ञान सिंह उम्र करीब 54 वर्ष उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में उप निरीक्षक के पद पर रिजर्व पुलिस लाइन लखनऊ में कार्यरत थे। वह न्यू हैदराबाद स्थित मनोरमा शुक्ला के मकान के निकट पुलिस लाइन में डिजर्ट आइसक्रीम फैक्ट्री के पास थाना महानगर में किराएदार के रूप में रहते थे। 25 जुलाई को रात्रि करीब साढ़े ग्यारह बजे से बारह बजे के मध्य उनके मोबाइल नंबर पर उसके पिता ज्ञान सिंह यादव का फोन आया। जिसमें वह काफी परेशान व घबराए हुए बात कर रहे थे। इस उसने पिता से कहा कि आप परेशान न हो। इसके बाद उसने अपने पिता को कई बार फोन किया पर फोन नहीं उठा।

बुधवार को सुबह जब वह मौके पर कमरे पर आया तो खिड़की से झांक कर देखा कि उसके पिता चारपाई पर मृत अवस्था में पड़े थे। जिन्होंने अपनी सर्विस रिवाल्वर से स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। सूचना मिलते ही एसआई राजकुमार ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि दरोगा ने सुसाइड करने से पहले साले को फोन करके कहा कि अंतिम संस्कार की तैयारी कर लो।  डीसीपी मध्य अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि दरोगा के गोली मारने की सूचना सुबह महानगर पुलिस को मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। दरोगा रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात था। अपनी कनपटी पर सटाकर गोली मारी है। गोली की आवाज सुनने पर आसपास के लोग दौड़े तो देखा ज्ञान सिंह खून से लथपथ पड़े हुए थे।

घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने बताया कि दारोगा ज्ञान सिंह ने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। उन्होंने बताया कि ज्ञान सिंह साल भर पहले ही आर्म्स पुलिस के दारोगा बने थे। लखनऊ पुलिस लाइन में तैनात थे। पुलिस के मुताबिक ज्ञान सिंह ने सुसाइड करने से पहले अपनी बेटी, बेटा और परिवार के अन्य सदस्यों से बात की थी। बात करते हुए ज्ञान सिंह ने कहा कि हम बहुत परेशान है, नौकरी में मन नहीं लग रहा है। इसके बाद अपने आप को गोली मार लिया। पुलिस हर बिन्दुओं पर जांच कर रही है। फिलहाल इस पूरे मामले में परिजन कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

Check Also

21वीं सदी के राजा मोदी इस बार नहीं बन पाएंगे PM: राहुल गांधी

लखनऊ। राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शुक्रवार को आयोजित राष्ट्रीय संविधान सम्मेलन में कांग्रेस …