द ब्लाट न्यूज़ राजधानी की जन समस्याओं के निस्तारण के लिए महापौर सुषमा खर्कवाल ने जोनवार बैठक करना शुरू कर दिया है।शुक्रवार को महापौर सुषमा खर्कवाल की अध्यक्षता में पार्षद एवं अधिकारियों के साथ नियमित रूप से जोनवार बैठक की। ज्ञात हो कि जन समस्याओं की सुनवाई कर उनके निस्तारण एवं ज़ोन अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा की जाती है,साथ ही जनसमस्याओं को सुन कर उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है। विभिन्न जोनवार की गई बैठक में सर्वप्रथम ज़ोन 5 कार्यालय में बैठक की गई। बैठक में पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड से सम्बन्धित समस्याओं साफ-सफाई, मार्ग प्रकाश, जलभराव, सड़क, नाली निर्माण एवं अतिक्रमण के बारे में महापौर को अवगत कराया गया।
इसके तत्पश्चात महापौर ने ने पार्षदों द्वारा इंगित की गई समस्याओं को ससमय निस्तारित किए जाने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।बैठक में अपर नगर आयुक्त अवनीन्द्र कुमार, मुख्य अभियन्ता विद्युत यांत्रिक, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, उप नगर आयुक्त जोनल अधिकारी जोन 5 का स्टाफ उपस्थित रहा। वहीं जोन 8 कार्यालय बैठक में मार्ग प्रकाश की व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने के लिए सभी पार्षदों को 50-50 स्ट्रीट लाईटे देने के लिए सम्बन्धित अवर अभियन्ता विद्युत को निर्देशित किया गया। कानपुर रोड़ और रायबरेली रोड के किनारे चारों तरफ सफाई व्यवस्था सुदृढ करने के लिए प्रभारी जोनल स्वास्थ्य अधिकारी, जोन 8 को निर्देशित किया गया। साथ ही जोन 8 में प्राइमरी कूड़ा कलेक्शन के लिये जोन में सम्बद्ध 86 गाड़िया में से आधी गाडी ब्रेक डाउन है जिनको सम्बन्धित अधिकारी से सम्पर्क कर ब्रेक डाउन खत्म कराते हुए घरों से कूड़ा उठान सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश दिए गए।
साथ ही व्याप्त अतिक्रमण के सम्बंध में समस्त पार्षद गण अपने-अपने लेटरपैड पर स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण के सम्बंध में जोनल अधिकारी को अवगत कराए।जिसके बाद जोनल अधिकारी अतिक्रमण हटाने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। पार्षदो ने महापौर को सीवर की समस्या के बारे में बताया। जिस पर महापौर द्वारा प्राइवेट ऐजेंसी को आदेशित किया गया कि प्रत्येक वार्ड में छ: छः कर्मचारी लगा कर सीवर सम्बंधी समस्या का समाधान कराया जाये। जिसमें किला मोहम्मदी ड्रेन के निर्माण के कार्य के लिए शासन से शीघ्र ही बजट प्राप्त होने पर कार्य सम्पादित कराया जायेगा। वार्ड के अन्तर्गत जो संस्था प्राइमरी कूड़ा कलेक्शन के काम में लगी है उसी संस्था द्वारा झाड़ू भी लगवायी जायेगी। सेकेन्ड्री कूड़ा कलेक्शन कार्य में लगी दूसरी संस्था द्वारा कराया जायेगा।
साथ ही कूड़े को शिवरी स्थित कूड़ा प्रसंस्करण प्लांट तक ले जाने का कार्य भी संस्था द्वारा ही कराया जाएगा।बैठक में पार्षद, नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह,अपर नगर आयुक्त डॉ अरविन्द कुमार राव, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, प्रभारी मार्ग प्रकाश आरआर विभाग, उद्यान अधीक्षक, जोनल अधिकारी जोन 8 नगर अभियन्ता जोन 8. अधिशासी अभियन्ता जलकल जोन 8 प्रभारी जोनल स्वास्थ्य अधिकारी, जोन 8, विद्युत कार्यदायी संस्था से अवर अभियंता समेत मौके पर उपस्थित रहे।
The Blat Hindi News & Information Website
