अलीगढ़: सपा बसपा कांग्रेस को 9 साल बीजेपी की सरकार भी देख ली पर भ्रष्टाचार किसी स्तर पर नहीं हुआ कम- बजरंग दल का गठन

द ब्लाट न्यूज़ उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद चुनावी बिगुल फूंक चुका है। 11 मई को वोटिंग होनी है। लोग टिकट को लेकर मारामारी कर अपनी-अपनी दावेदारी ठोकते हुए ताल ठोकने लगे हैं। तो इसी कड़ी में अलीगढ़ बजरंग दल के संरक्षण की अगुवाई में कार्यकर्ताओं के साथ नगर निगम में होने वाले भ्रष्टाचार को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई थी।

 

 

बजरंग दल संरक्षण के अगवाई में आयोजित की गई इस बैठक में कहा कि उन्होंने नगर निगम नगर पालिका का चुनाव जीतने के लिए जनप्रतिनिधि 2 से 3 करोड़ रूपया खर्च कर चुनाव जीत जाता है। जिसके बाद चुनाव जीतने पर जनप्रतिनिधि नगर निगम में खुला भ्रष्टाचार करते 10 से 20 करोड़ रुपये कमाता है। जिससे लोगों की जन समस्याएं समाप्त नहीं बल्कि बढ़ जाती है।साथ ही उन्होंने निकाय चुनाव जीतने के बाद जनप्रतिनिधि के द्वारा अधिकारियों की मिलीभगत से किए जाने वाले करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार को लेकर हमला बोला है।इसके साथ ही कहा कि उन्होंने सपा ,बसपा, कांग्रेस के बाद 9 साल भाजपा की सरकार को भी देखा। लेकिन बावजूद इसके भ्रष्टाचार की स्थिति जस की तस है। कहा कि चुनाव जीतने के बाद किसी भी पार्टी का जो प्रतिनिधि बनते है, वो भ्रष्टाचार समाप्ति के लिए काम नहीं करते हैं। बल्कि विभाग में बैठे भ्रष्टाचारियों के साथ मिलकर कहीं ना कही जनप्रतिनिधि भ्रष्टाचार के सहयोगी बन जाते हैं। जिस भ्रष्टाचार को बजरंग दल किसी भी कीमत पर सुधारना चाहती है। भ्रष्टाचार को लेकर उनके द्वारा चुनौती दी जाएगी ओर जो भी भ्रष्ट व्यक्ति होगा। उसके खिलाफ आवाज उठाते हुए उनके द्वारा जनता को भी जागरूक किया जाएगा।

वहीं मामले पर बजरंग दल के संरक्षक अशोक चौधरी का कहना है कि जो राजनीतिक व्यवस्था होती हैं। उसमें स्वच्छता का पालन हो, जिससे भ्रष्टाचार कम हो और इमानदारी बढ़े, साथ ही कहा कि नगर निगम में जो भ्रष्टाचार है जब तक नगर निगम का वह भ्रष्टाचार कम नहीं होगा।तब तक जन समस्याओं का स्थाई ओर प्रभावी समाधान असंभव है। इसके साथ ही स्मार्ट सिटी में आबादी बढ़ने के साथ ही जन समस्याएं भी लगातार बढ़ती जा रही है। आरोप लगाते हुए कहा कि राजनीतिक पार्टियों की तरफ से निकाय चुनाव में एक चलन बन गया है कि चुनाव में 2 से 3 करोड़ रुपया खर्च करो ओर चुनाव जीतने के बाद 10 से 20 करोड़ रुपए कमाओ। नगर निगम में चुनाव जीतने के बाद होने वाले इसी भ्रष्टाचार के चलते ही जनसमस्याओं की समस्या का समाधान नहीं होता है। जिसके चलते अधिकारी मौज करते हैं। इससे समस्या बढ़ रही है और जनता लूट रही है। नगर निगम में होने वाले इस भ्रष्टाचार, लूट ओर जन समस्याओं के कष्ट को कम करने के चलते बजरंग दल की मांग है कि आगामी निकाय चुनाव में जो भी जनप्रतिनिधि नगर निगम या नगर पालिका का चुनाव लड़े वह जनप्रतिनिधि ईमानदार होना चाहिए जो समयबद्ध योजना के साथ जन समस्याओं का निस्तारण करने के लिए काम करें।

जनप्रतिनिधि और नगर निगम में होने वाले भ्रष्टाचार की व्यवस्था को लेकर कहा कि उन्होंने बसपा सपा कांग्रेस और पिछले 9 साल से भाजपा की सरकार को भी देखा है। लेकिन बावजूद इसके भ्रष्टाचार किसी भी विभाग में ओर किसी भी स्तर पर कम नहीं हो रहा है। चुनाव जीतने के बाद किसी भी पार्टी का जो प्रतिनिधि बनते है, वो भ्रष्टाचार समाप्ति के लिए काम नहीं करते हैं। बल्कि विभाग में बैठे भ्रष्टाचारियों के साथ मिलकर कहीं ना कहीं चाहे अनचाहे जनप्रतिनिधि भ्रष्टाचार के सहयोगी बन जाते हैं। जिस भ्रष्टाचार को अब बजरंग दल किसी भी कीमत पर सुधारना चाहती है। साथ ही कहा कि भ्रष्टाचार को लेकर उनके द्वारा चुनौती दी जाएगी ओर जो भी भ्रष्ट व्यक्ति होगा उसके खिलाफ आवाज उठाई जाएगी। इसको लेकर उनके द्वारा जनता को भी जागरूक किया जाएगा।

Check Also

प्राचीन मंदिर में श्री राम दरबार की प्रतिमाएं असामाजिक तत्वों ने की क्षतिग्रस्त,श्रद्धालुओं में फैला आक्रोश

अलीगढ़, ब्यूरो।  थाना हरदुआगंज क्षेत्र के भुड़ासी गांव के प्राचीन पथवारी मंदिर में घुसकर तीसरी …