अयोध्या: मुख्य वन संरक्षक ने राजकीय वन पौधशाला का किया निरीक्षण

द ब्लाट न्यूज़ इस बार भी वृहद पौधरोपण कार्यक्रम चलाया जाएगा। जिसके लिए सरकारी पौधशाला पर तैयारियां चल रही हैं। जिसकी हकीकत परखने बुधवार को मुख्य वन संरक्षक मध्य क्षेत्र रेणु सिंह बसौढ़ी स्थित राजकीय वन पौधशाला पर पहुंचीं।

 

 

उन्होंने पौधों को बारीकी से देखा और आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस मौके पर उन्होंने गर्मी के मद्देनजर पौधों की देखभाल पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि हरियाली को लेकर इस बार पूरे प्रदेश में 35 करोड़ पौधरोपण कराने का लक्ष्य है। इसी अभियान के क्रम में पौधशालाओं पर तैयार हो रहे पौधों की हकीकत जानने के लिए लगातार अधिकारी निरीक्षण कर रहे हैं ताकि लक्ष्य के मुताबिक पौधे वर्षा ऋतु से पहले तैयार किए जा सकें। उनके साथ एसडीओ केएन सुधीर व वन क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र तिवारी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी क्यारियों में रोपित पौधों का बारीकी से निरीक्षण किया। पौधशाला में उगाए गए प्रजातिवार पौधों के बारे में विस्तृत जानकारी लिया।उन्होंने हरिशंकरी पौध व श्री शक्ति पौध रोपित करने का निर्देश दिया। वन क्षेत्रधिकारी वीरेन्द्र तिवारी ने बताया की आगामी वर्षाकाल में पौधरोपण के लिए इस बार डेढ़ लाख पौधे रोपित किये गए हैं। इस दौरान वन दरोगा नरेंद्र राव, हरिशंकर, भगौती, अरविंद मिश्र व शीतला यादव उपस्थित रहे।

Check Also

नागालैंड के राज्यपाल ला गणेशन ने रामलला के किये दर्शन

अयोध्या। नागालैंड के राज्यपाल ला गणेशन ने शुक्रवार को रामलला के दर्शन किये। बोले प्राण …