न्यायमूर्ति सबीना हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट की मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

द ब्लाट न्यूज़ । राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की वरिष्ठतम न्यायाधीश श्रीमती न्यायमूर्ति सबीना को पदोन्नत कर इसी उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय की ओर से मंगलवार को एक बयान जारी कर मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति से संबंधित जानकारी दी गई। न्यायमूर्ति सबीना का कार्यकाल हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मोहम्मद रफीक के 25 मई 2022 को अवकाश ग्रहण करने के बाद प्रभावी होगा।

 

Check Also

कानपुर में सनसनीखेज डकैती का खुलासा: छह शातिर बदमाश गिरफ्तार, लूट का सामान बरामद

कानपुर,संवाददाता। बिल्हौर थाना क्षेत्र के रहीमपुर करीमपुर गांव में बीते 5 मई की रात हुई …