10 सितम्बर को होगा गणपति बप्पा का आगमन, जानिए शुभ मुहूर्त

गणपति बप्पा के इंतज़ार में इन दिनों लोग बैठे हुए हैं। इस समय देशभऱ में गणेश चतुर्थी का इंतज़ार हो रहा है। हम सभी जानते हैं कि इस दिन लोग घरों में गणपति की स्थापना करते हैं। जी हाँ, लोग करीब 10 दिन के लिए घर में गणपति को विराजमान करते हैं और उसके बाद अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति को विदाई देकर उनका विसर्जन किया जाता है।

यह पर्व महाराष्ट्र में सबसे अधिक मनाया जाने वाला पर्व है। हालाँकि अब इसे गुजरात, कर्नाटक, तेलंगाना, यूपी और आंध्र प्रदेश में भी काफी धूमधाम से मनाया जाता है। आप सभी को बता दें कि इस बार गणेश चतुर्थी का पर्व सितंबर 2021 से आरम्भ हो रहा है। यह करीब 10 दिन तक चलने वाला है और इस पर्व को भारत के दक्षिणी और पश्चिमी राज्यों में बड़ी धूम धाम से मनाया जाने वाला है। आपको बता दें कि पूजा का शुभ मुहर्त 12:17 बजे शुरू होकर और रात 10 बजे तक रहेगा।

वहीँ आप पूजा के समय ऊं गं गणपतये नम: मंत्र का जाप करें। इसके अलावा प्रसाद के रूप में मोदक और लड्डू वितरित करें। बात करें गणेश चतुर्थी के दिन गणेश जी के पूजन के लिए लाने वाली सामग्री के बारे में तो इस लिस्ट में पान, सुपारी, लड्डू, सिंदूर, दूर्वा को शामिल करें। वहीँ हिंदु पंचांग के अनुसार अनंत चतुर्दशी 19 सितंबर 2021 को है।

Check Also

पंचांग: 23 अगस्त, 2024

23 अगस्त 2024 को सूर्योदय के समय की ग्रह स्थिति ग्रह स्थिति सूर्य सिंह में …