• बरसात के पानी को लेकर दो पक्षों में आपसी विवाद हो गया
• ग्रामीणों ने बताया कि ममता गर्भवती भी थी
Kanpur, ब्यूरो। कानपुर जनपद के सजेती थाना क्षेत्र में शनिवार को एक गांव में बरसात के पानी को लेकर दो पक्षों में आपसी विवाद हो गया जिसमें एक युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई। और पत्नी पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया जिसमें महिला घायल हो गई जिसे सीएससी घाटमपुर में भर्ती किया गया है। वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचीं पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल शुरू की है। वहीं घटना के बाद आरोपी ने पुलिस को कुल्हाड़ी समेत आत्मसमर्पण कर दिया है।
सजेती थाना क्षेत्र अंतर्गत बीरबल के अकबरपुर गांव में शनिवार शाम को बरसात का पानी निकालने को लेकर गांव के अरविंद निषाद पुत्र हरि प्रसाद और मूलचंद में आपसी विवाद हो गया जिसमें आरोपी मूलचंद पुत्र छोटा ने अरविंद 30 वर्ष पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं लड़ाई के दौरान बीच बचाव करने आई उसकी पत्नी ममता 28 वर्ष पर भी मूलचंद ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद उसे सीएचसी घाटमपुर ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे कानपुर हैलेट के लिए रेफर कर दिया। वहीं अरविंद साफ सफाई का काम करता था। और उसकी पत्नी ममता ग्रहणी थी। ग्रामीणों ने बताया कि ममता गर्भवती भी थी। वहीं घटना की सूचना मिलने के मौके पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल करने लगीं। घटना के आरोपी मूलचंद ने कुल्हाड़ी के साथ आत्मसमर्पण कर दिया है। खबर लिखे जाने तक अपडेट।