भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने पार्टी मुख्यालय में लगाया पौधा

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने रविवार को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधा लगाया।

पार्टी एवं केन्द्रीय मंत्री नड्डा ने इस अवसर पर पौधे वितरित कर सभी से इस अभियान में शामिल होने और स्वजनों को प्रोत्साहित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रकृति का संरक्षण हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है। आइए, हम सभी मिलकर अपनी वसुंधरा को हरा-भरा बनाएं, अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाएं।

Check Also

शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने विधानसभा में पेश किया फीस नियंत्रण विधेयक, AAP ने लगाया ये आरोप

निजी स्कूलों में फीस को विनियमित करने वाले अपने विधेयक को ऐतिहासिक बताते हुए, दिल्ली …