कासगंज: पोलिंग पार्टियां आज होगी रवाना

कासगंज:  जिले में गुरुवार को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए रविवार को प्रचार थमते ही प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएगी। मंडी समिति स्थल से सुबह पार्टियों की रवानगी होगी। प्रशासन ने जरूरी तैयारियां की हैं। इधर कार्मिकों को चेतावनी दी गई है कि यदि अनुपस्थित रहे तो सख्त कार्यवाही की जाएगी।

जिले में तीन विधानसभा क्षेत्र में चुनाव होना है। यहां के मतदेय स्थलों और मतदान केंद्र पर तैयारियां की गई हैं। सोमवार सुबह आठ बजे मंडी समिति परिसर से पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएगी। जिले में कुल 1149 बूथ बनाए गए हैं। एक बूथ पर चार मतदान कार्मिक की तैनाती की गई है। इनमें पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय, तृतीय शामिल हैं। इन पार्टियों में शामिल किए सभी कार्मिकों को सुबह आठ बजे मंडी समिति स्थल पर पहुंचना होगा। यहां से प्रशासन पार्टियों को रवाना करेगा।

वाहनों का किया गया अधिग्रहण
पोलिंग पार्टियां, पुलिस फोर्स और सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट के लिए वाहनों का अधिग्रहण किया गया है। एआरटीओ आरके मिश्र और यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने वाहन व्यवस्था संभाली। मंडी समिति में वाहन अधिग्रहण कर सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट व पुलिस को दे दिए गए। वहीं पोलिंग पार्टियों के लिए भी वाहन मंडी समिति में अधिग्रहण किए गए हैं।

 

Check Also

कानपुर में 11वीं के छात्र ने पंखे से लटक कर दी जान..

kanpur,ब्यूरो। कानपुर जनपद के पनकी थाना क्षेत्र अंतर्गत सुंदर नगर में 11 वी के छात्र …