ट्रेन के सामने मामा-भांजी ने कूदकर की आत्महत्या

फतेहपुर। शादी समारोह में शामिल होने के बाद रिश्ते में मामा-भांजी ने चक्की नाका के पास रेलवे ट्रैक पर डाउन लाइन में ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी कर ली। घटना की जनकारी पर पहुंच पुलिस से शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मलवां थाना क्षेत्र के नयापुरवा निवासी हिमांशु पासवान दो भाइयों में सबसे बड़ा था। हिमांशू महाराष्ट्र में फैक्टरी कर्मी था। वह करीब 20 दिन पहले गांव वापस आया था। पुलिस के मुताबिक हिमांशू की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जहानपुर निवासी घनश्याम की पुत्री रीतू पासवान जो कि रिश्ते में भांजी लगती थी।

वह स्नातक द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि उनका तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों बादलपुर गांव रिश्तेदार की शादी समारोह में पहुंचे थे। चर्चा है कि दोनों के बीच लोगों ने कहासुनी होते देखा। दोनों के बीच रिश्तेदारी होने की वजह से परिवार के लोग शादी के लिए तैयार नहीं थे। इसी वजह से दोनों ने खुदकुशी का रास्ता चुना।

ग्रामीणों ने सुबह करीब आठ बजे पुलिस को शव ट्रैक पर पड़े होने की खबर दी। स्टेशन मास्टर की पुष्टि के बाद पुलिस पहुंची। उनके पास से आधार कार्ड मिला। पुलिस ने परिजनों को खबर दी। युवती की मां ने बताया कि अक्सर हिमांशू घर आता-जाता था। वह दोनों मोबाइल पर बातचीत भी करते थे। उनके बीच प्रेम प्रसंग की जानकारी नहीं थी।

 

Check Also

चार जून के बाद सरकार-मंत्रिमंडल के साथ ‘मीडिया मंडल’ भी बदल जाएगा: अखिलेश यादव

सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव …