नई दिल्ली: दिल्ली में गुरुवार को हल्के बादल छाए रहेंगे। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवा चलने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।
इधर, बुधवार सुबह से तेज धूप खिली रही। दिन के समय लोगों को सूरज की तपिश ने परेशान किया। इस दौरान अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पीतमपुरा इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम 39.23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आया नगर में 39, नजफगढ़ में 38.9, रिज में 38.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।
दिल्ली में एक्यूआई 178 दर्ज
राजधानी में बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 178 दर्ज किया गया। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, बुधवार को औसत चार से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा उत्तर-पश्चिम से उत्तर दिशा की ओर से चली।
शुक्रवार को हवा दक्षिण-पश्चिम से दक्षिण-पूर्व दिशा से चल सकती है। सीपीसीबी के अनुसार, एनसीआर में गुरुग्राम व फरीदाबाद का सबसे अधिक 222 एक्यूआई रहा जो खराब श्रेणी है। ग्रेटर नोएडा में 191, नोएडा में 138, गाजियाबाद में 164, नोएडा में 156 एक्यूआई दर्ज किया गया।
The Blat Hindi News & Information Website