US: 2022 में करीब 66 हजार भारतीयों को मिली नागरिकता

नई दिल्ली:   रिपोर्ट के अनुसार 2022 में 65,960 भारतीय आधिकारिक तौर पर अमेरिका के नागरिक बन चुके हैं। इसी के साथ मैक्सिको के बाद भारत अब अमेरिका के लिए नए नागरिकों का दूसरा सबसे बड़ा स्रोत बन चुका है। 2022 तक चार करोड़ 60 लाख विदेशी मूल के नागरिक अमेरिका में निवास कर रहे थे, जो कि 33 करोड़ 30 लाख जनसंख्या वाले देश का 14 प्रतिशत है।

मैक्सिको के लोगों को सबसे अधिक नागरिकता
15 अप्रैल की नवीनतम “यूएस नेचुरलाइज़ेशन पॉलिसी” रिपोर्ट के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2022 में 969,380 लोग नियमानुसार अमेरिकी नागरिक बने। अमेरिका में नियमानुसार नागरिकता मिलने के मामले में मैक्सिको पहले स्थान पर है, इसके बाद भारत, फिलीपींस, क्यूबा और डोमिनिकन गणराज्य के लोग शामिल हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, 2022 में मैक्सिको के 1,28,878 लोगों को अमेरिकी नागरिकता दी गई थी। उनके अलावा भारत के 65,960,फिलीपींस के 53,413 ,क्यूबा के 46,913, डोमिनिकन गणराज्य के 34,525, वियतनाम के 33,246 और चीन के 27,038 नागरिकों को अमेरिकी नागरिकता दी गई थी। सीआरएस की रिपोर्ट के अनुसार, 2023 तक अमेरिका में विदेशी मूल के नागरिकों में 28,31,330 लोग भारत से थे। बता दें कि मैक्सिको (1,06,38,429) के बाद यह दूसरी सबसे बड़ी संख्या है। इसके अलावा 22,25,447 लोग चीन से हैं।

Check Also

मैं किसी भी मंच पर प्रधानमंत्री से बहस के लिए तैयार : राहुल गांधी

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तीन चरण की वोटिंग हो चुकी है और …