आज मध्य प्रदेश जाएंगे राहुल गांधी

सतना। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज मध्यप्रदेश के सतना में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे।

पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार राहुल गांधी सुबह 11 बजे सतना में कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ कुशवाह के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भी उपस्थित रहेंगे। सतना में आगामी 26 अप्रैल को मतदान होना है।

 

Check Also

पर्वतारोही Bharath Thammineni ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, 8000 मीटर ऊंची 9 चोटियों पर चढ़ने वाले बने पहले भारतीय

पर्वतारोही भरत थम्मिनेनी ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। भरत मंगलवार को छठे सबसे …