अमित शाह ने गांधीनगर सीट से किया नामांकन

अहमदाबाद। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को गांधीनगर लोकसभा सीट के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वे लगातार दूसरी बार यहां से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार हैं। अमित शाह के साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद थे। उन्होंने ठीक दोपहर 12.39 बजे राज्य की राजधानी में गांधीनगर कलेक्टर और जिला चुनाव अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र जमा किया। इस समय को ‘विजय मुहूर्त’ माना जाता है। पूर्व भाजपा अध्यक्ष ने 2019 के आम चुनाव में गांधीनगर निर्वाचन क्षेत्र से 5 लाख से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की थी। गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीटों पर तीसरे चरण में 7 मई को मतदान होगा।

Check Also

पीएम मोदी ने कहा- कांग्रेस पार्टी पाकिस्तान की मुरीद है…

आणंद: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस को ‘पाकिस्तान का मुरीद’ करार देते हुए …