जानें,प्रधानमंत्री के बिहार दौरे का पूरा कार्यक्रम…

बिहार : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गया के ऐतिहासक गांधी मैदान से गया और औरंगाबाद के एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री की चुनावी सभा को लेकर 100 वर्गफीट का मंच तैयार किया गया है। प्रधानमंत्री इसी मंच से मगध की चार लोकसभा सीट गया, औरंगाबाद, नवादा और जमुई को साधेंगे। इससे पहले पीएम 2019 और 2020 में चुनावी सभा को संबोधितत करने आए थे। बड़ी संख्या में भीड़ जुटाने के लिए प्रचार वाहन जिले के सभी 24 प्रखंडों में भेजे गए हैं। सुबह 9:10 बजे प्रधानमंत्री गया एयरपोर्ट पर उतरेंगे। यहां से करीब ढाई किलोमीटर दूर गांधी मैदान तक वह सड़क मार्ग पर लोगों का अभिवादन करते हुए जाएंगे।

भगवा रंग से सजा है मंच
चुनावी सभा को लेकर गांधी मैदान में 6 गैलरी तैयार किए गए है। मंच के दाहिने ओर मीडिया गैलरी बनाई गई है। मीडिया गैलरी को छोड़कर हर गैलरी में 10 हजार लोगों के बैठने का इंतजाम किया जाना है। मसलन 50 हजार लोगों के बैठने के इंतजाम पंडाल में किये गये हैं। पूरा का पूरा मंच भगवा रंग से सजा दिया गया है। प्रधानमंत्री की चुनावी सभा के लिए एनडीए ने प्रशासन से 10 हजार वर्गफीट जगह किराए पर ली है। इसके अंदर पीएम का मंच, डी एरिया, मीडिया गैलरी, वीआईपी गैलरी और दर्शक दीर्घा बनाया गया है। पीएम के मंच की ऊंचाई 10 फीट के करीब है। यहीं नहीं चार तम्बू घर भी अलग से बनाए गए है।

50 हजार लोगों के पहुंचने का अनुमान
लोक सभा 2024 के चुनावी सभा में एनडीए के घटक दल हम, जदयू, लोक जनशक्ति पार्टी व उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भीड़ जुटाने में लगे हैं। इन सभी पार्टी के नेताओं की दिन रात बैठक हो रही है। इस चुनावी सभा मे 50 हजार लोगों के पहुंचने का अनुमान है। ये 50 हजार वे हैं जो दर्शक दीर्घा में होंगे। इसके अलावा खुले मैदान में भी हजारों की संख्या में लोग पीएम को सुनने को खड़े नजर आएंगे। भाषण सुनने के लिए आने वाले लोगों के लिए मूलभूत सुविधा का ख्याल रखा जा रहा है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। डॉग स्क्वायड और अन्य सुरक्षा टीम पीएम के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से कार्यक्रम स्थल के चप्पे-चप्पे को खंगाल रहे हैं।

Check Also

फिल्म’ पहले दिन ही सुपर फ्लॉप हो गई : तेजस्वी यादव

पटना। बिहार में लोकसभा की चार सीट पर मतदान होने के एक दिन बाद राष्ट्रीय …