डॉ. अम्बेडकर जयंती पर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन

प्रयागराज   : विगत वर्षो के भांति इस वर्ष भी महर्षि वाल्मीकि निर्धन कन्या विवाह समिति द्वारा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में स्कूली छात्र एंव डालीगंज क्षेत्र की बस्तियों के बच्चो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
दौड़ प्रतियोगिता के आयोजक पुजारी राजेश वाल्मीकि ने सुबह 5 बजे स्थान डालीगंज बंधा रोड से हरी झंडी दिखाकर दौड़ प्रतिभागियों को रवाना किया। दौड़ में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियो को पुरुस्कार देकर  सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जवाबी बिरहा का भी आयोजन हुआ।
समिति के अध्यक्ष पुजारी राजेश वाल्मीकि ने कहा देश के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबडेकर की आज 134 वीं जयंती है। हर साल 14 अप्रैल को उनका जन्मदिवस मनाया जाता है। इस खास मौके पर कई जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है, पूरा देश आज बाबा साहेब को याद कर रहा है। उन्होंने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पुजारी राजेश वाल्मीकि ने बताया महर्षि वाल्मीकि निर्धन कन्या विवाह समिति एक गैर राजनीतिक संगठन है जो समाजिक जागरूकता, शिक्षा, निर्धन कन्या विवाह, संस्कृति कार्यक्रम एंव स्वस्थ को बढ़ावा देने जैसे आयोजन विषयो पर प्रदेश भर में कार्य करने के लिए प्रयासरत है।

Check Also

एक्शनएड ने किशोरियों संग मनाई बाबा साहेब की जयंती

 प्रयागराज : प्रयागराज बहादुरपुर ब्लॉक के वारी ग्राम के पंचायत भवन सभागार मे एक्शनएड एसोसिएशन …