केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी दलों पर बोला तीखा हमला…

मनकापुर/गोंडा: गोंडा लोकसभा के मनकापुर में भाजपा उम्मीदवार कीर्तिवर्धन सिंह के समर्थन में सोशल मीडिया कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि इंडि गंठबंधन घोटाले बाजों का गठबंधन है।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि भ्रष्टाचार हटाओ मगर इंडि गठबंधन के नेता कहते हैं कि भ्रष्टाचारियों को बचाओ। इंडि गठबंधन के नेता प्रधानमंत्री मोदी पर चाहे कितने भी हमले कर लें प्रधानमंत्री मोदी रुकने वाले नहीं हैं। प्रधानमंत्री मोदी के लिए देश की 140 करोड़ जनता उनका परिवार है और मोदी अपने परिवार को भ्रष्टाचारियों से बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। जिसने जिसने देश को लूटा है उसे अब लौटना ही पड़ेगा यह मोदी की गारंटी है। इंडि गठबंधन घोटालेबाजों की बारात है। यहां सब देश को लूटना चाहते हैं और यह भी चाहते हैं कि उसके भ्रष्टाचार पर चर्चा न हो।

उन्होंने कहा कि इस घमंडीया गठबंधन के काम क्या हैं? उनके काम है कि जितना हो सके लूटो। हर दिन एक नया झूठ बोलो। मोदी को गाली दो। देश को बदनाम करो। हिंदू धर्म को गाली दो। जमकर घोटाले करो। जांच एजेंसियां जब नोटिस दें तो इग्नोर करो। कार्रवाई हो तो कोर्ट पहुंचो। कोर्ट भी फटकार लगाए तो विक्टिम कार्ड खेलो। देश के लोकतंत्र पर खतरा बताओ। जनता को गुमराह करो। सारे चोर इकट्ठे हो जाओ जोर-जोर से बोलो छाती पीट पीट कर बोलो कि भ्रष्टाचार बचाओ।

इनकी टोली को देखिएगा तो पता चलेगा कि जो भ्रष्टाचारी हैं, वे भ्रष्टाचार के मामले में या तो जेल में हैं या बेल पर हैं। वह भ्रष्टाचार बचाओ रैली निकाल रहे हैं। यह लोग देश की शक्ति का अपमान करते हैं। शाहजहां शेख जैसे अपराधी पर चुप रहते हैं। उदय निधि स्टालिन के सनातन विरोधी बयान पर चुप रहते हैं। राम चरित मानस के अपमान पर चुप रहते हैं। हिंदू देवी देवताओं के अपमान पर चुप रहते हैं। इस बात को सारा देश जानता है। उनके परिवार वाद से उत्तर प्रदेश की जनता पीड़ित रही है।

सपा पार्टी कभी कांग्रेस को देश की सबसे भ्रष्टाचारी पार्टी कहा करती थी आज उन्हीं के साथ बनी हुई है।सनातन धर्म और राम चरित मानस पर आपत्तिजनक बयान देने के बावजूद सपा अध्यक्ष ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर कोई कार्यवाही नहीं की। अपने नाम में समाजवादी लेकर चलने वाले इस पार्टी के शीर्ष नेता को समाज और जनता की नहीं अभी तो सिर्फ अपने परिवार की चिंता है।

Check Also

आगरा: नर्सिंग की छात्रा ने फंदा लगाकर की आत्महत्या…

आगरा। आगरा के शास्त्रीनगर में अपने किराये के कमरे में नर्सिंग की छात्रा ने कथित …