ईडी मेरे पति को कर रही परेशान : सुनीता केजरीवाल

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित शराब नीति घोटाला मामले में गुरुवार को कोर्ट से राहत नहीं मिली और उन्हें एक अप्रैल तक ईडी की रिमांड में भेजा दिया गया। कोर्ट के फैसले के बाद बाहर आईं उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने मीडिया से कहा कि ईडी उन्हें बहुत परेशान कर रही है। उनकी तबियत बहुत खराब है।

आगे उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को बहुत परेशान किया जा रहा है, जनता इसका जवाब देगी। हालांकि जब उनसे पूछा गया कि आपने कहा था कि केजरीवाल आज कोर्ट में बड़ा खुलासा करेंगे तो इस पर उन्होंने कुछ नहीं कहा और कोर्ट से बाहर चली गईं।

एक दिन पहले सुनाया था सीएम का संदेश
इससे पहले बुधवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का दिल्ली और देशवासियों के लिए संदेश लेकर पत्नी सुनीता केजरीवाल मीडिया के सामने आईं थीं। सुनीता ने कहा था, ईडी हिरासत में होने के बाद भी केजरीवाल दिल्लीवासियों के लिए फिक्रमंद हैं। सीएम का संदेश है कि मेरा शरीर जेल में है, लेकिन आत्मा आप सभी के बीच है। आंखें बंद करो, मुझे अपने आसपास महसूस करोगे। सुनीता ने कहा था कि मुख्यमंत्री को डायबिटीज है। शुगर लेवल ठीक नहीं चल रहा है। फिर भी उनका निश्चय मजबूत है।

Check Also

नई दिल्ली , भारत और जापान ने मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेलवे परियोजना की प्रगति की समीक्षा की

नई दिल्ली ;  भारत और जापान ने गुरुवार को ऑनलाइन प्रारूप में आयोजित 17वीं संयुक्त …