रामपुर : बाइक सवार दो भाइयों को डंपर ने  रौंदा,1की मौत…

टांडा (रामपुर):  टांडा थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम बाइक सवार दो भाइयों को डंपर चालक ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने अनूप सिंह को मृत घोषित कर दिया।
क्षेत्र के गांव बहादुर का मझरा में राजपाल सिंह का परिवार रहता है। उनका बड़ा बेटा अनूप (40) व छोटा बेटा विजय (30) रामपुर मार्ग स्थित व्हील्स इंडिया फैक्ट्री में मजदूरी करते थे। गुरुवार शाम दोनों भाई फैक्ट्री से बाइक पर घर आ रहे थे। जैसे ही अनूप बाइक को लेकर गांव बादली से मुरादाबाद मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो मुरादाबाद की दिशा से आ रहे डंपर ने बाइक सवार दोनों भाइयों को रौंद दिया। जिससे अनूप की मौत हो गई। जबकि विजय गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि राहगीर एंबुलेंस से दोनों सीएचसी ले गए। लेकिन चिकित्सक ने अनूप को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। बाद में परिजन भी आ गए। शुक्रवार को पोस्टमार्टम बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

तेजी से दौड़ रहे डंपर बन रहे मौत का कारण
जिले में धड़ल्ले से दौड़ रहे डंपर मौत का कारण बन रहे हैं। जिलाधिकारी द्वारा टास्क फोर्स का गठन किया गया है। इसके बाद भी अधिकारी इन डंपरों को नहीं रोक पा रहे हैं। जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। स्वार, मसवासी और दढ़ियाल में रोड पर ओवर लोड वाहन दौड़ रहे हैं, जो लोगों को मौत बांट रहे हैं। गुरुवार शाम मुरादाबाद मार्ग पर डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी थी। जिससे युवक की मौत हो गई।

Check Also

डबल इंजन वाली सरकार ने छीनी युवाओं की नौकरी: अखिलेश यादव

फतेहपुर: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किसानों के मुद्दे पर भाजपा को जमकर …