उमरिया , बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघों की मौत की जांच करेगी तीन सदस्यीय कमेटी  

उमरिया :  बाघों के लिए विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व और शहडोल वन वृत्त में बाघों की मौत को लेकर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) ने सख्ती दिखाई है। बाघों की मौत की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। टाइगर रिजर्व में जनवरी से अब तक दो माह में सात बाघों की मौत हो चुकी है।

दरअसल, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में वर्ष 2021, 2022 और 2023 में बाघ की मृत्यु और शिकार के जांच के लिए टीम का गठन किया है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक शुभ रंजन सेन ने इसके आदेश जारी किए हैं। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व और उसके आसपास के वन मंडलों में बाघों की मौत और शिकार हुए है। कुछ प्रकरणों में बाघ के शरीर के अवशेष भी गायब थे। इनमें लिप्त आरेापियों की तलाश कर गिरफ्तार करने का प्रयास भी नहीं किया गया। प्रकरणों में निर्धारित वन्य प्राणी मुख्यालय और एनटीसीए के दिशा निर्देश के पालन भी नहीं किया।
अनिल पुरोहित

Check Also

राजधानी में तड़के सुबह हुआ सड़क हादसा, एक युवक गंभीर 

लखनऊ,(ऋषभ तिवारी)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मगंलवार की तड़के सुबह करीब तीन बजे …