बरेली: रेलवे ने सात जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का किया ऐलान…

बरेली। होली पर ट्रेनों में भीड़ रहती है। इससे यात्रियों को दिक्कत होती है। इसको ध्यान में रखते हुए रेलवे ने सात जोड़ी होली स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। इन ट्रेनों का ठहराव जंक्शन पर होगा। इनमें से एक ट्रेन कैंट स्टेशन पर भी रुकेगी। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार 04518 चण्डीगढ़-गोरखपुर होली विशेष गाड़ी 21 और 28 मार्च को चंडीगढ़ से 23.15 बजे चलकर दूसरे दिन बरेली जंक्शन से 07.42 बजे रवाना होगी। वापसी में 04517 गोरखपुर- चंडीगढ़ होली विशेष गाड़ी 22 और 29 मार्च को गोरखपुर से 22.05 बजे चलकर कर दूसरे दिन जंक्शन से 07.02 बजे रवाना होगी।

01664 आनंद विहार टर्मिनस-सहरसा होली विशेष गाड़ी 25 मार्च को आनंद विहार टर्मिनस से 11.10 बजे प्रस्थान कर जंक्शन से 15.13 बजे रवाना होगी। वापसी में 01663 सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनस होली विशेष गाड़ी 27 मार्च को सहरसा से 09.30 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन जंक्शन से 09.34 बजे रवाना होगी।

05005 गोरखपुर-अमृतसर होली विशेष गाड़ी 20 और 27 मार्च को गोरखपुर से 14.40 बजे प्रस्थान कर जंक्शन से 23.10 बजे रवाना होगी। वापसी में 05006 अमृतसर-गोरखपुर होली विशेष गाड़ी 21 और 28 मार्च को अमृतसर से 12.45 बजे प्रस्थान कर बरेली से 23.14 बजे रवाना होगी। 04010 आनंद विहार टर्मिनस-जोगबनी होली विशेष गाड़ी 26 मार्च को आनंद विहार टर्मिनस से 23.45 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन बरेली कैंट से तड़के 05.27 बजे रवाना होगी।

वापसी में 04009 जोगबनी-आनन्द विहार टर्मिनस होली विशेष गाड़ी 28 मार्च को जोगबनी से नौ बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन बरेली कैंट से 08.10 बजे रवाना होगी। 04068 दिल्ली-दरभंगा होली विशेष गाड़ी दिल्ली से 19.30 बजे प्रस्थान कर जंक्शन से देर रात 00.03 बजे रवाना होगी। वापसी में 04067 दरभंगा-दिल्ली होली विशेष गाड़ी दरभंगा से 18.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन बरेली से दोपहर 12.02 बजे रवाना होगी।

04004 नई दिल्ली-सीतामढ़ी होली विशेष गाड़ी 22 से 29 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को नई दिल्ली से 00.10 प्रस्थान कर बरेली से 05.02 बजे रवाना होगी। वापसी में 04003 सीतामढ़ी-नई दिल्ली होली विशेष गाड़ी 22 से 29 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को सीतामढ़ी से 23.30 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन जंक्शन से 20.05 बजे रवाना होगी।

 

Check Also

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

सुलतानपुर । अलीगंज बाजार की तरफ आ रहे बाइक सवार युवक को इनोवा कार ने …