रामलला के दर्शन के लिए भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे अयोध्या धाम 

प्रशासन की घोर लापरवाही के कारण कार्यकर्ताओं में हुआ रोष
 प्रयागराज :  भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा के नेतृत्व श्री राम जन्मभूमि मंदिर दर्शन यात्रा के अंतर्गत प्रयागराज से हजारों कार्यकर्ता रामलला के दर्शन हेतु अयोध्या पहुंचे।
कार्यक्रम के संयोजक नवीन शुक्ला ने बताया कि प्रशासन की घोर लापरवाही के कारण  सैकड़ों कार्यकर्ताअयोध्या धाम नहीं जा पाए जिसको लेकर कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश रहा। मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि 110 बस 155 निजी वाहनों के साथ 5842 कार्यकर्ता रजिस्ट्रेशन के साथ पहुंचे और जय श्री राम का नारा लगाते हुए रामलला का दर्शन किया।
 कार्यकर्ताओं के साथ महापौर गणेश केसरवानी भी प्रयागराज के पार्षदों के साथ राम लला के दरबार पहुंचकर मत्था टेका। इस अवसर हजारों की संख्या में महिला कार्यकर्ता महिला मोर्चा अध्यक्ष शिखा रस्तोगी के नेतृत्व में अयोध्या पहुंची। इस अवसर कुंज बिहारी मिश्रा, वरुण केसरवानी, रूपेश बबलू, प्रयागराज महानगर की सभी मंडल के कार्यकर्ता रहे।

Check Also

एक्शनएड ने किशोरियों संग मनाई बाबा साहेब की जयंती

 प्रयागराज : प्रयागराज बहादुरपुर ब्लॉक के वारी ग्राम के पंचायत भवन सभागार मे एक्शनएड एसोसिएशन …