ऑस्कर अवॉर्ड’ मनोरंजन की दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड में से एक है। ‘ऑस्कर अवॉर्ड 2024’ यानी 96 वें ऑस्कर अवॉर्ड्स कार्यक्रम की उलटी गिनती भी

शुरू हो चुकी है। बुधवार को ‘ऑस्कर अवॉर्ड्स’ के प्रेजेंटर्स की नई लिस्ट भी जारी कर दी गई है। दुनियाभर की नजरें इस अवार्ड फंक्शन पर टिकी हुई हैं, जो 10
मार्च को आयोजित होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक वक्त ऐसा भी आया था, जो विजेताओं को लकड़ी का ‘ऑस्कर अवॉर्ड्स’ दिया गया था, चलिए आपको ‘ऑस्कर अवॉर्ड्स’ से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं।
ऑस्कर अवॉर्ड’ की शुरुआत साल 1929 में हुई थी। 16 मई 1929 को पहला ‘ऑस्कर अवॉर्ड’ आयोजित किया गया था। इसमें 257 मेहमान शामिल हुए थे। यह समारोह 15 मिनट तक चला था। साल 1930 में ‘ऑस्कर अवॉर्ड्स’ को पहली बार रेडियो पर ब्रॉडकास्ट किया गया, इसके बाद साल 1953 में पहली बार इस ‘प्रतिष्ठित अवॉर्ड’ समारोह में इसे टीवी पर प्रसारित किया गया। वर्तमान में इस अवॉर्ड शो को 200 से अधिक देशों में देखा जाता है।
ऑस्कर अवॉर्ड’ की शुरू करने की पहल साल 1927 में हुई थी। अमेरिका के एमजीएम स्टूडियो के मालिक लुईस बी मेयर ने मनोरंजन जगत के मेकर्स और कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए इस अवार्ड करने का सोचा। इसके बाद उन्होंने इस बारे में अपने तीन दोस्त डायरेक्टर फ्रैड निबलो, एक्टर कॉनरेड नागेल और फिल्ममेकर फीड बिटसोन से बात की। इसके बाद लॉस एंजलिस के एक होटल में एक मीटिंग की गई, जिसमें हॉलीवुड के 30 से अधिक जानी-मानी हस्तियों को बुलाया गया।
इसके बाद इन लोगों के सामने ‘इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर ऑफ आर्ट एंड साइंस” का प्रस्ताव रखा गया। ऑस्कर के पहले अध्यक्ष का पद हॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर डगलस फेयरबैंक्स को मिला। शुरुआत में ‘ऑस्कर अवॉर्ड’ के लिए केवल पांच कैटेगरी बनाई गई, जिसमें डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, एक्टर, टेक्नीशियन और राइटर को शामिल किया गया, तब ऑस्कर का नाम एकेडमी अवॉर्ड रखा गया था।
ऑस्कर अवॉर्ड’ ट्रॉफी का वजन 3.85 किलोग्राम होता था। इसे मेटल्स से बनाया जाता था। इसे टीन और तांबे से बनाया जाता था, लेकिन 1938 में द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान तांबे की कमी देखने को मिली, जिसके बाद ऑस्कर की ट्रॉफी को लकड़ी की बनाया गया। गौरतलब है कि ऑस्कर अवॉर्ड मनोरंजन क्षेत्र का सबसे पुराना पुरस्कार समारोह है। इसके अलावा टीवी के लिए एमी अवॉर्ड और संगीत के ग्रैमी पुरस्कार को ऑस्कर के बराबर का माना जाता है। देखना दिलचस्प है कि इस साल किस-किस को ‘ऑस्कर अवॉर्ड’ मिलता है।

 

Check Also

महाराष्ट्र बोर्ड ने 12वीं कक्षा के जारी किए नतीजे…

पुणे। महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को 12वीं कक्षा उच्चतर …