राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा उन्नाव होते हुए कानपुर पहुँची…

कानपुर। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के 39वें दिन बुधवार को उन्नाव होते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा शहर पहुंची। घंटाघर चौराहे पर जनसमूह को संबोधित करते हुए राहुल गांधी के 10 मिनट के भाषण में पूरा फोकस पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक व आदिवासी पर ही रहा। राहुल ने कहा कि कारपोरेट, पुलिस, कोर्ट ब्योरोक्रेट्स, मीडिया संस्थानों में पिछड़ों की संख्या जीरो है।
आपको जितना चिल्लाना है चिल्लाओ रोजगार नहीं मिलेगा। आपको सताया जा रहा है, भर्ती के नाम पर पेपर लीक कराए जा रहे है। जातीय जनगणना व आर्थिक सर्वे कराने से ही देश की प्रगति संभव है। भाजपा ने पूरे देश में नफरत फैला रखी है। हम नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने आए है।
उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का बुधवार को छठवां दिन रहा। राहुल गांधी की यात्रा लखनऊ से उन्नाव होते हुए शहर में प्रवेश किया। झाड़ी बाबा पुल से सुबह 11:45 बजे राहुल गांधी की न्याय यात्रा शुरू हुई। यात्रा पनचक्की चौराहा, नरोना चौराहा, घसियारी मंडी, हूलागंज चौराहा होते हुए घंटाघर स्थित भारत माता प्रतिमा स्थल पर पहुंची। भारत माता मंदिर पर करीब 10 मिनट कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जनसमूह को संबोधित किया।
राहुल गांधी ने कहा कि पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक व आदिवासियों को नौकरी से निकाला जाता है। नौकरी के नाम पर पहले भर्ती निकाली जाती है, फिर पेपर लीक कराए जाते है। मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पीडीए के लोगों की सबसे ज्यादा भर्ती सेना में होती थी। सरकार ने अग्निवीर योजना को लागू कर उनके लिए यह रास्ता भी बंद कर दिया।

Check Also

किसान की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत

गौतमबुद्ध नगर : ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार को आयी तेज बारिश और आकाशीय बिजली की …