चीन में शीतलहर को लेकर ऑरेंज अलर्ट किया गया जारी… 

बीजिंग। चीन में सोमवार को शीतलहर को लेकर ऑरेंज अलर्टजारी किया गया। चीन के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने देश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में गिरावट का अनुमान लगाया गया है।
केंद्र के अनुसार सोमवार से गुरुवार तक चीन के अधिकांश हिस्सों में तापमान में आठ से 12 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है।
हुनान प्रांत, गुइज़हौ प्रांत और पूर्वोत्तर चीन के कुछ हिस्सों में तापमान के 20 डिग्री सेल्सियस से अधिक गिरने के आसार हैं। केंद्र ने लोगों से ठंड के मौसम के प्रति सावधानी बरतने की अपील की है और फसलों तथा जलीय उत्पादों की सुरक्षा के लिए आवश्यक उपाय करने का आह्वान किया है।

Check Also

ट्रंप को दी चुनौती, कहा – हॉकी की तरह, व्यापार में भी जीतेंगे

ओटावा । मार्क कार्नी कनाडा के प्रधानमंत्री पद की दौड़ जीत ली है। वह जस्टिन …