ब्लॉक संवाद से पार्टी को बूथ स्तर तक किया जायेगा मजबूत

सोनभद्र  : जनपद में चल रही ब्लॉक संवाद कार्यक्रम में कर्मा ब्लॉक के जड़ेरुआ ग्राम में ब्लॉक अध्यक्ष बंशीधर देव पांडेय की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता हमेशा सबकी बात करता है हम पार्टी को न्याय पंचायत, मंडल एवं बूथ तक ले जाकर मजबूत करेंगे और होने वाले आगामी 2024 के चुनाव में यहां से जीत कर कांग्रेस की झोली में डालेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व-कार्यवाहक अध्यक्ष नामवर कुशवाहा ने कहा कि कांग्रेस जात-पात धर्म संप्रदाय की राजनीति नहीं करती और सबको साथ लेकर चलने का काम करती है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष कुमार दुबे (आशु) ने कहा कि ब्लॉक संवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनता से नेता का सीधे संवाद है। जो मूलभूत समस्या को लेकर किसानों, व्यापारियों, नौजवानों, बेरोजगारों, दलित, आदिवासियों, महिलाओं, आम-जनमानस से हैं, उनको सीधे-सीधे सरोकार करने की बात है की मूलभूत समस्याएं क्या है, बूथ, न्याय-पंचायत, मंडल, ब्लॉक, जिला, प्रदेश होकर सीधे बड़े नेताओं तक जाएगी और तब उनकी जो जमीन की समस्याएं हैं वह सही होने का काम होगा केवल दिखावटी वादों और खोखले घोषणाओं से यह नही चलेगा। वरिष्ठ नेता दिनेश धर दुबे ने कहा कि पूर्व की सरकारों में जो व्यवस्थाएं आमजन मानस को दी जाती थी सिलेंडर, तेल, घरेलू उत्पाद के दाम को पूर्व एवम वर्तमान से मिला लिया जाए तो स्पष्ट हो जाएगा कि सरकार कैसे कार्य कर रही है। इस दौरान राजेंद्र भारती, निगम मिश्रा, अमरेश देव पांडे, विनोद कुमार पांडेय, श्रीकांत मिश्रा, सूरज वर्मा, रमाशंकर भारती, संजय कुमार सिंह, विनोद शास्त्री, भाई लाल, रामनरेश, दयाराम, राजेंद्र सिंह, रामसेवक, राजेश प्रसाद, श्रीवश्रय भारती, लालचंद पटेल के साथ दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

कानपुर में 11वीं के छात्र ने पंखे से लटक कर दी जान..

kanpur,ब्यूरो। कानपुर जनपद के पनकी थाना क्षेत्र अंतर्गत सुंदर नगर में 11 वी के छात्र …