रामलला की प्राण प्रतिष्ठा दिन,2000 स्थानों पर होगा रामचरित मानस का पाठ…

कानपुर: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर किन्नर समाज खासा उत्साहित है। कानपुर के किन्नर प्राण प्रतिष्ठा को महापर्व के रूप में मनाएंगे। अखिल भारत हिंदू किन्नर महासभा की अध्यक्ष एवं मन्नत मां फाउंडेशन ट्रस्ट की संस्थापक मंगलामुखी किन्नर मन्नत मां ने बताया कि उनकी गुरु द्वारा स्थापित अर्द्धनारीश्वर मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के समय सोहर गाए जाएंगे। दोपहर में विशाल भंडारा होगा।
सांसद सत्यदेव पचौरी आशीर्वचन के लिए उपस्थित रहेंगे। अर्द्धनारीश्वर मंदिर चार खंभा कुआं कालपी रोड पर है। मन्नत मां ने बताया कि कार्यक्रम में कानपुर क्वीर वेलफेयर फाउंडेशन व अन्य संगठनों की सक्रियता रहेगी। कार्यक्रम की तैयारी में वैशाली, निहारिका, सारिका, बेबो, जस्सी, दिव्या, रवीना, नंदिनी, मुस्कान, रौनक, मोहिनी, मनोरमा, रिंकी, आरोही, माधुरी,चांदनी, तमन्ना, अनीता सक्रिय हैं।

राम मंदिर बनाया, 22 को होगी प्राण प्रतिष्ठा

सिविल लाइंस स्थित पदम अपार्टमेंट में शनिवार को राम मंदिर की स्थापना की हुई। सोसाइटी के अध्यक्ष जीडी अग्रवाल, महामंत्री सुमेर जैन, अशोक गुप्ता व रेखा गुप्ता ने बताया कि 22 को मंदिर में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा होगी। रविवार को प्रभु राम से जुड़े अनुष्ठान होंगे। 22 को अपार्टमेंट में दीपावली मनाई जाएगी।

2000 स्थानों पर होगा राम चरित मानस का पाठ

शहर में रविवार को लगभग दो हजार स्थानों पर राम चरित मानस का पाठ आयोजित होगा। यह पाठ अपार्टमेंट, छोटे मंदिरों, सोसाइटी, पार्क सहित सार्वजनिक स्थलों पर होंगे। इसके अलावा रामनाम संकीर्तन और सुंदरकांड का पाठ भी लोग करा रहे हैं।

संगीत मंडली के साथ फूलों का भी संकट

रविवार और सोमवार को होने वाले आयोजनों के लिए संगीत मंडली नहीं मिल रही हैं। राधा एंड पार्टी के संयोजक राजेश गुप्ता ने बताया कि आयोजक मुंहमांगे दाम दे रहे हैं, पर गाने-बजाने वालों का संकट है। शुक्लागंज, कानपुर देहात व फतेहपुर से मंडली बुलाई जा रही हैं। इसी तरह मंदिरों, घरों और उत्सव स्थलों पर सजावट के लिए फूल के संकट का सामना करना पड़ रहा है, सर्वाधिक मांग गेंदा के फूल की है

 

Check Also

बहू अपनी सास से ही लड़ा बैठी इश्क…

बुलंदशहर/लखनऊ। यूपी के बुलंदशहर में समलैंगिकता का एक अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया है। यहां …