इंडोनेशिया में भूकंप के महसूस किए गए झटके…

जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत पापुआ में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। देश की मौसम विज्ञान, जलवायु और भूभौतिकीय एजेंसी ने कहा कि बुधवार को जकार्ता समयानुसार देर रात 01:29 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.0 मापी गयी है।

प्रांतीय आपदा एजेंसी के अधिकारी विलियम मंडेरी ने बताया कि भूकंप का केंद्र कीरोम रीजेंसी से 46 किमी दक्षिण पश्चिम में 62 किमी की गहराई में स्थित था। सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई। भूकंप से कोई क्षति या हताहत नहीं हुआ।

 

Check Also

रूस ने अमेरिका को क्यों लगाई फटकार…

रूस ने दावा किया है कि संयुक्त राज्य अमेरिका भारत के संसदीय चुनावों में हस्तक्षेप …