बदायूं:दिल्ली पुलिस ने प्राइवेट हॉस्पिटल से पकड़े नकली नोट…

बदायूं: बदायूं में नकली नोट तो कई बार पकड़े गए लेकिन अबकी बार नकली नोट बनाने के सेटअप पुलिस के हत्थे चढ़ा है। दिल्ली पुलिस ने रविवार को बदायूं निवासी तीन युवकों को नकली नोट के साथ गिरफ्तार किया। जिनकी निशानदेही पर मंगलवार को बदायूं के कोतवाली सहसवान क्षेत्र में छापामारी की। जहां एक हॉस्पिटल से नकली नोट बनाने का सेटअप पकड़ा है। साथ ही लाखों के नकली नोट बरामद किए। लेकिन स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी तक नहीं है।

रविवार को दिल्ली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर थाना अक्षरधाम के मेट्रो स्टेशन के पास दबिश दी थी। जहां से तीन लोगों को हिरासत में लिया। उनके पास से नोट बरामद हुए। चेक करने पर वह नोट नकली निकले। पुलिस ने सख्ती बरती तो आरोपियों ने बताया कि वह बदायूं में नकली नोट बनाते हैं। जहां उन्होंने नकली नोट बनाने का पूरा सेट अप बनाया हुआ है।

जिसके चलते उसकी निशानदेही पर दिल्ली पुलिस ने बदायूं से कोतवाली सहसवान क्षेत्र में दबिश दी। जिसमें स्थानीय पुलिस को अवगत नहीं कराया गया। दिल्ली पुलिस चार नंबर चौकी के बराबर में एक प्राइवेट हॉस्पिटल पहुंचीं। जहां सभी कमरों को बारी बारी से चेक किया गया। एक कमरे से पुलिस को नकली नोट बनाने का पूरा सेटअप मिल गया। वहां कुछ नोट रखे थे।

जांच के दौरान पता चला कि वह सब नकली थे। यह नकली रुपए लगभग 50 लाख बताए जा रहे हैं। वहां से नकली नोट बनाने की ढाई और लैपटॉप बरामद हुआ है। जो दिल्ली पुलिस ने जब्त कर लिया। दिल्ली में पकड़े गए तीनों युवक सहसवान क्षेत्र के कस्बा, गांव जरैठा और उस्मानपुर के बताए जा रहे हैं

Check Also

जौनपुर में अमित शाह और योगी आदित्यनाथ की जनसभा

जौनपुर । जौनपुर में 25 मई को मतदान होना है। ऐसे में अब चुनाव प्रचार …