युवक ने घर में लगाई फांसी,मचा कोहराम

The Blat News, Kanpur beuro :  उत्तर प्रदेश में कानपुर देहात जनपद के मंगलपुर थाना क्षेत्र के भोला हुलास गांव के रहने वाले एक युवक ने गृह कलह में घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा है।

औरंगाबाद भोला हुलास गांव का रहने वाला सत्ताइस वर्षीय अजय कुमार मनेरगा श्रमिक था। मंगलवार रात में पत्नी से विवाद के बाद वह अपने कमरे में जाकर लेट गया था। रात में उसने घर के अंदर कमरे में फांसी लगा ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। पति की मौत से उसकी पत्नी रीना बिलख उठी। जबकि मां दयावती का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। रोते हुए उसने कहा कि बेटे की मौत से उसकी साल भर की पुत्री संध्या के सिर से पिता का साया छिन गया। सूचना पर मंगलपुर थाने से एसएसआई यतेंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे तथा छानबीन करने के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा। उन्होने बताया कि प्राथमिक छानबीन में गृह कलह में घटना होने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।

Check Also

बहू अपनी सास से ही लड़ा बैठी इश्क…

बुलंदशहर/लखनऊ। यूपी के बुलंदशहर में समलैंगिकता का एक अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया है। यहां …