लालची दूल्हे की करतूत: दुल्हन के फोन पर मैसेज भेजकर दहेज में की कार की डिमांड,थाने पहुंचे दूल्हा दुल्हन पक्ष

 अलीगढ़, ब्यूरो। कोतवाली अतरौली इलाके में हाथों में मेहंदी सजाकर बैठी दुल्हन के पास लालची दूल्हे द्वारा शादी से चंद घंटे पहले फोन पर मैसेज भेजकर दहेज में कार की डिमांड किए जाने की हैरान करने वाली करतूत सामने आई है। दुल्हन के फोन पर मैसेज भेज कर दहेज की मांग करने वाला दूल्हा जब बारात लेकर शादी के मंडप में पहुंचा तो शादी के मंडप में कार को गायब देख दूल्हा आग बबूला हो गया। जिसके चलते दहेज में कार की डिमांड पूरी न होने के चलते दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग आमने सामने आ गए ओर दोनों तरफ से मामला बिगड़ गया। दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच हो रहे हंगामे को देख गेस्ट हाउस के मालिक ने फोन कर इसकी सूचना पुलिस को दे दी।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुल्हन के फोन पर मैसेज भेजकर कार की डिमांड करने वाले लालची दूल्हे ओर दुल्हन पक्ष के लोगों को थाने ले गई।

आपको बताते चले कि जनपद अलीगढ़ की कोतवाली अतरौली क्षेत्र के कस्बा अतरौली के मोहल्ला बेसपाड़ा निवासी जब्बार पुत्र अनवर खान ने अपनी बेटी बुशरा की शादी बुलंदशहर जिले के थाना खुर्जा क्षेत्र के गांव सरावा निवासी युवक मुजाहिद पुत्र खलील के साथ तय की थी। आरोप है कि दुल्हन पक्ष की तरफ से शादी में दिए जाने वाले दहेज को लेकर भी दूल्हे पक्ष से बातचीत हो गई ओर दोनों की तरफ से शादी की तारीख 4 नवंबर 2023 निहित की गई थी। इसके बाद दोनों ही तरफ से शादी की तैयारी शुरू हो गई। दुल्हन पक्ष का आरोप है कि शादी से चंद घंटे पहले दूल्हे ने दुल्हन के मोबाइल फोन पर मैसेज भेज कर कार की डिमांड कर दी। दूल्हे के द्वारा दुल्हन सुबरा के मोबाइल फोन पर भेजे गए मैसेज को देख हाथों में मेहंदी सजाई बैठी दुल्हन के होश उड़ गए और इसकी जानकारी उसके द्वारा परिवार के लोगों को दी गई। दूल्हे के द्वारा शादी से चंद घंटे पहले फोन पर मैसेज भेज कर कर की डिमांड किए जाने की जानकारी मिलने के बावजूद भी लड़की पक्ष के लोग शादी की तैयारी करने में जुटे रहे। इस दौरान दूल्हे पक्ष के लोग बैंड बाजे और ढोल नगाड़ों के साथ बारात लेकर शादी के मंडप में पहुंच गए। जहां दुल्हन पक्ष के लोगों द्वारा बारातियों का स्वागत करते हुए गेस्ट हाउस में खाना खिलाया जा रहा था तभी शादी के मंडप में रखें दहेज को देख दूल्हा और उसके परिवार दहेज को देखकर भड़क गए ओर दहेज में कार की डिमांड पूरी नहीं होने के चलते दहेज ले जाने से मना कर दिया। जिसके चलते शादी के मंडप में दहेज की मांग पूरी न होने से चलते दूल्हे पक्ष के लोग और दुल्हन पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। जिससे शादी के मंडप पर मौजूद दोनों ही पक्षों के लोगों में अफरा तफरी और भगदड़ मच गई। गेस्ट हाउस में दुल्हन और दूल्हे पक्ष के लोगों के बीच दहेज को लेकर हो रही गहमागहमी ओर मामले को बढ़ते हुए देख इसकी सूचना गेस्ट हाउस के मालिक द्वारा फोन कर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस देर रात गेस्ट हाउस में पहुंच गई और मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा दोनों ही पक्षों के लोगों को अपने साथ थाने ले गई। पुलिस थाने में दोनों ही पक्षों के लोगों को समझने की कोशिश शुरू कर दी गई। बताया जा रहा है कि पुलिस थाने में घंटो की मशक्कत के बाद शादी से चंद घंटे पहले दुल्हन से मोबाइल फोन पर कार की डिमांड करने वाला दूल्हा दुल्हन को अपने साथ रुखसत करने के लिए तैयार हो गया। तो थाने में पुलिस द्वारा दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच लिखित में सुलह समझौता करते हुए दोनों ही पक्षों के लोगों को शादी के मंडप में भेजा गया। जहां शादी के मंडप में हाथों में मेहंदी सजाए बैठी दुल्हन को लेकर दूल्हा बारातियों समेत रुखसत हो गया।

वही दुल्हन के चाचा चाहत का आरोप है कि दूल्हे पक्ष के लोग जब बारात लेकर गेस्ट हाउस में पहुंचे तो वहां रखें दहेज के समान को देखकर दूल्हे पक्ष के लोगों ने कार की डिमांड पूरी न होने के चलते दहेज ले जाने से मना कर दिया और दहेज में अतिरिक्त पांच लाख नगद रुपये की मांग कर दी।जबकि उनके द्वारा दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल देने की बात कही थी। जिसके चलते दहेज में उनके द्वारा बुलेट मोटरसाइकिल बुक करते हुए रुपए दिए गए थे। बावजूद इसके दुल्हन को रुखसत करने के बाद दूल्हे पक्ष के लोग उनके द्वारा दिए गए दहेज के समान को छोड़कर जाने लगे। जिस पर दूल्हे पक्ष के लोगों ने लड़की पक्ष के लोगों से दहेज के समान के साथ अपने लोगों को भेजने के लिए कहा गया। इस पर लड़की पक्ष के लोगों ने अपने लोगों को दहेज के समान के साथ भेजने से मना करते हुए कहा कि अगर दहेज के समान के साथ उन्होंने अपने लोगों को उनके साथ भेज दिया। तो वहां पर उनके लोगों के साथ झगड़े की उम्मीद है। जिसके बाद थाने में हुए दोनों ही पक्षों के लिखित समझौते के दौरान मौके पर मौजूद दूल्हे पक्ष के लोगों द्वारा अपने सुपुर्दगी में दहेज का सामान ले जाया गया।

Check Also

चार जून के बाद सरकार-मंत्रिमंडल के साथ ‘मीडिया मंडल’ भी बदल जाएगा: अखिलेश यादव

सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव …