वाल्मीकि जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘वाल्मीकि जयंती’ के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि सामाजिक समानता और सद्भावना से जुड़े उनके अनमोल विचार आज भी भारतीय समाज को सिंचित कर रहे हैं।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर देशवासियों को वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, ‘‘देशवासियों को वाल्मीकि जयंती की अनंत शुभकामनाएं। सामाजिक समानता और सद्भावना से जुड़े उनके अनमोल विचार आज भी भारतीय समाज को सिंचित कर रहे हैं।

मानवता के अपने संदेशों के माध्यम से वे युगों-युगों तक हमारी सभ्यता और संस्कृति की अमूल्य धरोहर बने रहेंगे।’’ संत वाल्मीकि महाकाव्य रामायण के रचयिता हैं और विशेषकर दलितों के लिए श्रद्धेय हैं

Check Also

पर्वतारोही Bharath Thammineni ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, 8000 मीटर ऊंची 9 चोटियों पर चढ़ने वाले बने पहले भारतीय

पर्वतारोही भरत थम्मिनेनी ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। भरत मंगलवार को छठे सबसे …