हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री को अस्पताल में कराया गया भर्ती…

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को पेट में दर्द की शिकायत के बाद यहां स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
सुक्खू को बुधवार देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार, अब तक सभी रिपोर्ट सामान्य हैं और मुख्यमंत्री की स्थिति स्थिर है। चिकित्सकों ने कहा कि उन्हें निगरानी में रखा गया है। उन्होंने बताया कि जांच जारी है और मुख्यमंत्री अभी अस्पताल में ही रहेंगे।

 

Check Also

पर्वतारोही Bharath Thammineni ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, 8000 मीटर ऊंची 9 चोटियों पर चढ़ने वाले बने पहले भारतीय

पर्वतारोही भरत थम्मिनेनी ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। भरत मंगलवार को छठे सबसे …