
चित्रकूट । तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ट्रैक्टर से मिट्टी ढुलाई का काम हो रहा था।
भरतकूप थानांतर्गत बंदरी निवासी झल्लू खंगार का 30 वर्षीय पुत्र लवकुश खंगार चालक था। वह अपनी ननिहाल पहाड़ी थाना क्षेत्र के प्रसिद्धपुर में रहता था। बुधवार की सुबह ट्रैक्टर लेकर मिट्टी ढुलाई करने गया था। बताते हैं कि दिन करीब 12 बजे वह मिट्टी लेकर जा रहा था। तभी खरसेड़ा के साथ मोड़ पर अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया। जिसमें लवकुश बुरी तरह से घायल हो गया। स्वजन ने उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई। पहाड़ी थाना प्रभारी राम आश्रय यादव ने बताया कि हादसे के बाद बिना सूचना दिए परिजन लवकुश को लेकर जिला अस्पताल चले गए थे। मौत की जानकारी कोतवाली कर्वी से मिली है। वहीं जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल प्रधान ने बताया कि मृतक तीन भाईयों में बड़ा था। अविवाहित था। वह अपनी ननिहाल में रहता था। हादसे कैसे हुआ कोई पता नहीं है। घटना के बाद लवकुश बेहोश था। सर्प दंश से किसान की मौत
मानिकपुर थाना क्षेत्र के गांव गढचपा के मजरा कबरा पुरवा में युवा किसान 35 वर्षीय सरोज कुमार पुत्र धनपत मंगलवार की रात घर में सो रहा था। आधी रात में सर्प ने उसे डस लिया। परिजन ने झाड़ फूंक कराया लेकिन उसकी मौत हो गई। मृतक की दो बेटियां है। पत्नी निर्मला का रो-रोकर हाल बेहाल है।
The Blat Hindi News & Information Website