आज कानपुर में बदला रहेगा यातायात…. 

कानपुर, संवाददाता। महिलाओं की सुरक्षा लिए उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति फेज चार की शुरुआत शनिवार से की जा रही है। जिसके लिए कानपुर पुलिस ने रैली निकाली।

ये रहेगा आज का रुट

• मेघदूत तिराहे से कोई भी यातायात सरसैय्या घाट, भगवत घाट, महिला थाना की ओर नहीं जाएगा। ऐसा यातायात बड़ा चौराहा, चेतना चौराहा, डीएवी होते हुए जाएगा।

• जब रैली निकलेगी तो प्रात: आठ बजे से नौ बजे के बीच डीएवी तिराहा से कोई यातायात महिला थाना गोरा कब्रिस्तान की ओर नहीं जाएगा। ऐसा यातायात मधुवन तिराहा होते हुए चेतना, व्यायामशाला, मेघदूत होते हुए अपने गन्तव्य को जाएगा।

• कर्नलगंज और ग्वालटोली की ओर से आने वाला यातायात मर्चेंट चेंबर तिराहा की ओर नहीं जा सकेगा। ऐसा यातायात सिलवर्टन तिराहे से दाहिने मुड़कर एमजी कालेज से अपने गन्तव्य को जा सकेगा।

• कंपनी बाग से आने वाला यातायात, रानी घाट, रेव थ्री नहीं जा सकेगा। ऐसा यातायात कंपनी बाग से गोपाला तिराहा, राजीव पेट्रोल पंप होते हुए अपने गन्तव्य को जाएगा।

• डीएवी महिला थाना की ओर आने वाला यातायात, ग्रीन पार्क से आगे मर्चेंट चेम्बर तिराहा की ओर नहीं जा सकेगा। ऐसा यातायात ग्रीन पार्क चौराहे से बायें मुड़कर, एमजी कालेज चौराहा होते हुए, अपने गन्तव्य को जा सकेगा।

Check Also

रायबरेली : रिश्तों और विरासत के बीच क्षेत्र में अनुपस्थिति बना मुद्दा

रायबरेली । इमोशनल बातें और पारिवारिक कनेक्शन। सौ सालों की दुहाई और विरासत के लिये …