गांधी शास्त्री जयंती के अवसर पर निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन

प्रयागराज  भाविनी वेलफेयर सोसाइटी के अंतर्गत संचालित भाविनी डे केयर सेंटर अशोक नगर के प्रांगण में स्पेशल बच्चों द्वारा गांधीजी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। डॉ. शान सिंह नेत्र सर्जन ने गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। संस्था की सचिव पूनम सिंह ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत उद्बोधन के साथ डॉक्टर सिंह का स्वागत किया। बच्चों ने स्वागत गीत गाये।
डॉ. शांन सिंह द्वारा सभी उपस्थित लोगों को गांधीजी और लाल बहादुर शास्त्री जी के बारे में विस्तार से बताया कि हम 2 अक्टूबर क्यों मनाते हैं,और साफ सफाई से संबंधित विषय पर लोगों को जागरूक किया। निशुल्क नेत्र शिविर में डॉक्टर शान द्वारा 75 लोगों की आंखों की जांच की गई। ऑकुलयस कंपनी ने नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित की। इस मौके पर ऑकुलस कंपनी के डायरेक्टर आलोक सिंह एवं उनकी पत्नी श्रीमती मीनाक्षी सिंह ने उपस्थित होकर विशेष योगदान दिया। इस सराहनीय कार्य में विशेष योगदान देने के लिए संस्था की तरफ से प्रशस्ति पत्र देकर सभी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सेंटर की अध्यापिका सुनीता मिश्रा कोऑर्डिनेटर, सरिता पाल विशेष शिक्षिका, शीलू सोनकर विशेष शिक्षिका, डॉक्टर छविराज फिजियोथैरेपिस्ट हर्षवर्धन सिंह ने विशेष योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन रुचि राय द्वारा किया गया।

Check Also

अनुशासित व समर्पित भाव से सामाजिक कार्यो के प्रति हों संकल्प बद्ध-प्रो0 अमित

प्रतापगढ़ :  सिटी स्थित पीबीपीजी कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के चार इकाइयों का सात …