नई दिल्ली , लखीमपुर खीरी से सांसद और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने राहुल गांधी की शादी को लेकर तंज कसा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, 53 साल की उम्र में कहीं शादी होती है? केंद्रीय मंत्री यहीं पर नहीं रुके। केंद्रीय मंत्री ने कहा, कुछ बुड्ढे बड़े शौकीन होते हैं, शादी कर लें तो मोहल्ले वाले क्या कहेंगेÓ। केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी के इस टिप्पणी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो लखीमपुर खीरी जिले के निघासन का बताया जा रहा है।
दरअसल लोकसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी अपने गृह क्षेत्र निघासन के गांव लुधौरी में जनता को संबोधित करने पहुंचे थे। केंद्रीय मंत्री ने इस दौरान इंडिया गठबंधन पर भी निशाना साधा। अजय मिश्र टेनी ने राहुल गांधी के साथ सपा प्रमुख अखिलेश यादव को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा, विपक्षी गठबंधन के सभी नेता चाहते हैं कि किसी तरह मोदी को हटा दो। बिहार, कनार्टक और मुंबई में हुई इंडिया गठबंधन की मीटिंग पर तंज कसते हुए टेनी ने कहा, बैठक में ये लोग बात करते हैं कि 53 साल के राहुल गांधी की शादी हो जाए।
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने जनता को संबोधित करते हुए राहुल गांधी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा, जो खुद सजायाफ्ता हो और बीमारी का बहाना करके जेल से बाहर आया हो वो आदमी कह रहा है कि हम मोदी को हराएंगे। पूरा परिवार जांच के दायरे में हैं। उन्होंने कहा, एक समय था जब ये लोग सत्ता में थे, जो चाहते थे करते थे। राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर हमलावर हुए मंत्री टेनी ने कहा, ये लोग ग्राम प्रधान का चुनाव तक नहीं जीत सकते। इनको सियासत विरासत में मिली है। परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण से ही इनकी राजनीति चलती है, इसलिए ये सभी इक_ा हुए हैं।
The Blat Hindi News & Information Website