संतकबीरनगर ।संतकबीरनगर के डीएम बनाए गए महेंद्र सिंह का गोरखपुर विकास प्राधिकरण में कई रिकॉर्ड बनाए। बतौर उपाध्यक्ष उनके कार्यकाल में प्राधिकरण ने रिकॉर्ड कमाई की, तो उन्होंने सर्वाधिक आवासीय योजनाओं का तोहफा देकर उन्होंने लोगों की जरूरतों को पूरा किया। इस दौरान उन्होंने रामगढ़झील को पर्यटन की दृष्टि से ऊंचाई दी
महेंद्र सिंह तंवर 2015 बैच के IAS अधिकारी हैं। इससे पहले वह गाजियाबाद नगर निगम में नगर आयुक्त के रूप में तैनात रहे। वह बहराइच और एटा में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। शाहजहांपुर में उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी निभाई है।
वह मूल रूप से हरियाणा के रोहतक जिले के निवासी हैं। B-Tech करने के बाद उन्होंने दो वर्षों तक निजी सेक्टर में कार्य किया है। उन्हें कविताएं लिखने का भी शौक है। यहां के अब तक उपाध्यक्ष रहे अब संतकबीरनगर के नया डीएम बनाया गया है।
The Blat Hindi News & Information Website